विज्ञापन
This Article is From May 23, 2024

फोटो में नजर आ रही इस एक्ट्रेस ने ठुकरा दिया था देवदास के लिए सपोर्टिंग एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Retro Bollywood: फोटो में नजर आ रही इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने फिल्मफेयर अवॉर्ड को ठुकरा दिया था. इसकी वजह यह थी कि उन्हें लगता था कि जिस कैटेगरी के लिए उन्हें अवॉर्ड दिया जा रहा है, वह उस कैटेगरी नहीं बल्कि दूसरी कैटेगरी के लिए डिजर्व करती हैं. जानें क्या है मामला.

फोटो में नजर आ रही इस एक्ट्रेस ने ठुकरा दिया था देवदास के लिए सपोर्टिंग एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Retro Bollywood: इस फोटो में नजर आ रही एक्ट्रेस ने फिल्मफेयर अवॉर्ड लेने से कर दिया था इनकार
नई दिल्ली:

फिल्मफेयर अवॉर्ड मिलना हर कलाकार का ख्वाब रहा है. बॉलीवुड के लिए इस पुरस्कार का अपना एक महत्व रहा है. कई सितारे ऐसे भी हैं जिन्होंने शानदार किरदार किए लेकिन उन्हें कभी फिल्मफेयर अवॉर्ड नहीं मिल सका. कई ऐसे भी सितारे हैं जिन्होंने कई पुरस्कार भी जीते. लेकिन हमने जो फोटो शेयर की है उसमें नजर आ रही एक्ट्रेस ने फिल्मफेयर पुरस्कार को ठुकरा दिया था. उन्हें लगा था कि जिस कैटेगरी के लिए उन्हें यह पुरस्कार दिया गया है, उन्हें उसके लिए नहीं दिया जाना चाहिए था, बल्कि दूसरी कैटेगरी के लिए मिलना चाहिए.

ये एक्ट्रेस हैं वैजयंती माला जिन्हें संगम, गंगा जमुना और गाइड जैसी सुपरहिट फिल्मों में देखा जा चुका है.  वैजयंती माला अपनी बात पर अडिग रहने वाली एक्ट्रेस रही हैं, तभी तो उन्होंने खुद को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए मिले फिल्मफेयर अवॉर्ड को ठुकरा दिया था. यह अवॉर्ड उन्हें 1955 की फिल्म देवदास के लिए मिला था. वैजयंती माला ने ये कहते हुए इस पुरस्कार को ठुकरा दिया था कि मैं तो फिल्म की हीरोइन थी तो फिर मुझे सपोर्टिंग एक्ट्रेस का पुरस्कार क्यों. देवदास में वह चंद्रमुखी बनी थीं जबकि सुचित्रा सेन ने पारो का किरदार निभाया था. 

बॉम्बे बसंती नाम के इंस्टाग्राम हैंडल ने वैजयंती माला की ये फोटो शेयर की है. ये तस्वीर उस समय की बताई जा रही है जब वैजयंती माला अपनी फिल्म गंगा जमुना के लिए फिल्म फेयर का बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड  लेने पहुंची थी. इस अवॉर्ड फंक्शन में शिरकत करने के लिए वैजयंती माला ने प्लेन ग्रीन साड़ी चुनी थी जिस पर चौड़ा मैरून बॉर्डर था. उस पर जरी की लाइनिंग भी थी. साड़ी को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो सिल्क की खूबसूरत साड़ी थी. बड़ी बिंदी, काजल और लिपस्टिक के साथ अपना लुक कंप्लीट किया था. वैजयंती माला को ये अवॉर्ड फिल्म गंगा जमुना फिल्म के लिए मिला था. साल 1961 में रिलीज हुई इस फिल्म में वैजयंती माला दिलीप कुमार के अपॉजिट नजर आई थीं. फिल्म दो भाइयों की कहानी थी एक गंगा और दूसरा जमुना. एक भाई कानून का रखवाला बनता है तो दूसरा कानून तोड़ने वाला. फिल्म की कहानी के अलावा गाने भी खूब हिट हुए थे.   

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vyjayanthimala, Ganga Jamuna, Devdas, Vyjayanthimala Filmfare
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com