सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलेब्स के बचपन की फोटो आए दिन वायरल होती रहती है. ऐसी ही एक जानी-मानी एक्ट्रेस की फोटो एक बार फिर सामने आई है. इस तस्वीर को एक्ट्रेस ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. क्या आप इस फोटो में बॉय कट में दिख रही इस लड़की को पहचान पा रहे हैं? अगर नहीं, तो बता दें कि यह लड़की आज बॉलीवुड की टॉप स्टार है और इसे पूरी दुनिया में पहचान हासिल है. आपको बता दें कि फोटो में दिख रही ये लड़की और कोई नहीं बल्कि हमारी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हैं.
प्रियंका की यह फोटो तब की है, जब वे केवल 9 साल की थीं. प्रियंका ने इसे शेयर करते हुए लिखा है, "चेतावनी: अपने 9 साल की उम्र को ट्रोल मत करना. ये सोचना बहुत अजीब है कि 'जवानी' और 'सजना-संवरना' लड़की के लिए क्या कर सकता है". एक्ट्रेस आगे लिखती हैं, "बाईं तरफ मैं अजीब टीन एरा में हूं, जब मैंने 'बॉय कट' हेयरस्टाइल बनाया था, ताकि स्कूल में ये भद्दा ना हो (थैंक्यू मां). और दाईं तरफ मैं 17 साल की हूं, जिसने साल 2000 में मिस इंडिया जीता था. हेयर स्टाइल, मेकअप और कपड़ों की चमक में डूबी हुई हूं. दोनों तस्वीरें एक दशक से भी कम समय के दरमियान पर ली गई हैं".
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
प्रियंका ने आगे लिखा, "जैसा कि ब्रिटनी स्पीयर्स ने बहुत ही स्पष्ट रूप से कहा (गाना) है...मैं लड़की नहीं हूं, अब तक औरत भी नहीं हूं...इंडस्ट्री की बड़ी दुनिया में एंट्री करते समय मुझे बिल्कुल ऐसा ही महसूस हुआ था. लगभग 25 साल बाद...अभी भी इसे समझने की कोशिश कर रही हूं". प्रियंका ने इस पोस्ट के जरिए लड़कियों को खुद से प्यार करने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि खुद से प्यार करो क्योंकि बहुत कुछ सहने के बाद तुम आज इस मुकाम पर पहुंची हो.
शाहरुख के साथ प्रियंका का रिश्ता
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी की है, दोनों की मालती नाम की एक प्यारी सी बेटी भी है. प्रियंका का शादी से पहले बॉलीवुड के कई हीरो के साथ नाम जुड़ा. शाहरुख खान के साथ उनके अफेयर की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी. कहते हैं कि डॉन फिल्म में काम करने के दौरान दोनों करीब आए थे. गौरी को जब इस बात की भनक लगी तो उन्होंने शाहरुख को प्रियंका से दूर रहने की चेतावनी दी और उस फिल्म के बाद दोनों कभी दोबारा साथ नहीं दिखे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं