ऐश्वर्या राय ने अपने फिल्मी करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया है. उनकी ज्यादातर फिल्में हिट ही रही हैं. हालांकि अब उन्होंने बेटी की परवरिश की वजह से इंडस्ट्री से दूरी बनाई हुई है. वो बहुत ही कम फिल्मों में काम कर रही हैं. मगर एक समय ऐसा था जब ऐश्वर्या के पास फिल्मों क लाइन लगी हुई थी. साल 1998 में ऐश्वर्या राय की एक फिल्म आई थी जो उस साल की सबसे महंगी फिल्म थी. इस फिल्म की नाम जीन्स है. जीन्स बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी. इस फिल्म के सीन्स की आज भी खूब तारीफ होती है. इस फिल्म का कनेक्शन श्रीदेवी से भी है.
श्रीदेवी की मां पर बेस्ड था एक हिस्सा
जीन्स 1998 में उस समय इंडियन सिनेमा में बनने वाली सबसे महंगी फिल्म थी. फिल्म की कहानी का एक हिस्सा श्रीदेवी की मां की कहानी पर आधारित था, जिनके दिमाग के गलत हिस्से की सर्जरी हुई थी. इस फिल्म की बात करें तो इसमें ऐश्वर्या के साथ प्रशांत, नस्सर, लक्ष्मी, सेंतिल अहम किरदार निभाते नजर आए थे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये थी लव स्टोरी
जीन्स की कहानी की बात करें तो ये मधुमिता और विश्वनाथन की लव स्टोरी है. दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं लेकिन विश्वनाथन के पिता इस रिश्ते को अस्वीकार कर देते हैं क्योंकि वह चाहते हैं कि उनके जुड़वां बेटे जुड़वां लड़कियों से शादी करे.
वर्कफ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या राय आखिरी बार फिल्म पोन्नियिन सेल्वन 2 में नजर आई थीं. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी. उसके बाद से ऐश्वर्या किसी फिल्म में नजर नहीं आईं हैं ना ही उन्होंने अपने किसी प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट की है. ऐश्वर्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और बेटी के साथ फोटोज शेयर करती रहती हैं. ऐश्वर्या की खास बात है कि वो अगर किसी इवेंट में भी जाती हैं तो उनकी बेटी आराध्या हमेशा उनके साथ नजर आती हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं