फोटो में दिख रहा यह बच्चा सिनेमा का मशहूर एक्टर है. इसने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी है. इन दिनों यह चर्चा में हैं अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर. जीहां यह बच्चा फिल्म 'कॉकटेल-2' में नजर आएगा. शनिवार को एक्टर ने फैंस के साथ अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की. इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर अभिनेता ने तस्वीर पोस्ट की हैं, जिसमें यह एक्टर मोटरसाइकिल के पास खड़े होकर बड़े ही स्वैग के साथ पोज देते हुए नजर आ रहा है.

उम्मीद है आपने पहचान ली होगी और जो लोग नहीं पहचान पाए हैं उन्हें बता दें कि यह फोटो शाहिद कपूर के बचपन की है. उनका अंदाज फोटो में देखने लायक है. इस फोटो को शेयर करते हुए अभिनेता ने लिखा, "जब आपको बाइक्स का बेहद शौक हो और आपको खुद भी इस बात का अंदाजा न हो... जैसा कि आप इस फोटो में देख सकते हैं, मेरा फैशन सेंस भी बचपन से ही काफी शानदार था."
यह भी पढ़ें- सोनाक्षी सिन्हा ने किराए पर दिया अपना लग्जरी अपार्टमेंट, 1.92 करोड़ वसूलेंगी किराया, जानें कौन हैं उनका किराएदार
अभिनेता शाहिद कपूर जल्द ही आगामी फिल्म 'कॉकटेल-2' में नजर आएंगे. यह फिल्म सुपरहिट रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'कॉकटेल' का सीक्वल है. फिल्म का संगीत प्रीतम द्वारा तैयार किया गया है. इसका रोमांटिक ट्रैक 'तुझको', सॉन्ग 'माशूका' और 'जब तलक' पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है.
यह भी पढ़ें- सुष्मिता सेन और सलमान खान के इस पॉपुलर गाने को सालों तक गलत गाती रही बेटी रिनी सेन, क्या आपको पता है इसके सही बोल ?
आधुनिक रिश्तों और भावनात्मक उलझनों पर आधारित इस फिल्म में एक नया और दिलचस्प लव-ट्रायंगल देखने को मिलेगा. फिल्म की कहानी बिल्कुल नए किरदारों के साथ आज के दौर के आधुनिक रिश्तों पर आधारित है. बताया जा रहा है कि इसमें कृति सेनन और रश्मिका मंदाना एक लेस्बियन कपल के रूप में नजर आ सकती हैं, जबकि शाहिद कपूर लव-ट्रायंगल का हिस्सा होंगे.
होमी अदजानिया इसके निर्देशक हैं, जिन्होंने पहली कॉकटेल का निर्देशन भी किया था. यह पहली बार है जब शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना एक साथ किसी फिल्म में स्क्रीन शेयर कर रहे हैं.
फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. अब देखना होगा कि इस सीक्वल को दर्शक कैसा रिस्पॉन्स देते हैं.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं