रियलिटी डांस शो को जज करने के लिए मशहूर बॉलीवुड कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस ने रियलिटी शो के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि रियलिटी शो अक्सर स्क्रिप्टेड होते हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में टेरेंस ने अनस्क्रिप्टेड कॉम्पिटीशन के पीछे की सच्चाई का खुलासा किया. इसमें बताया कि कैसे टेलीविजन दर्शकों के लिए जानबूझकर मोमेंट्स बनाए जाते हैं. उन्होंने आगे कहा कि ये पल पहले से प्लान किए जाते हैं.
पिंकविला के साथ एक इंटरव्यू में कोरियोग्राफर को चेन्नई एक्सप्रेस के प्रमोशन के दौरान डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स पर दीपिका पादुकोण के साथ डांस करते हुए अपनी एक पुरानी तस्वीर दिखाई गई. फोटो पर रिएक्ट देते हुए उन्होंने खुलासा किया कि ऐसे पल शायद ही कभी अचानक होते हैं बल्कि असल में पहले से प्लान किए जाते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने कहा, "बहुत से लोग मानते हैं कि हम डांस करना चाहते हैं, लेकिन असलियत यह है कि हमें ये पल बनाने के लिए कहा जाता है. इसलिए जब आप पूछते हैं कि क्या चीजें स्क्रिप्टेड होती हैं - हां, मेहमानों और कंटेस्टेंट के साथ बातचीत की प्लानिंग बनाई जाती है. हालांकि डांस, जजमेंट, टैलेंट और कमेंट ऑथेंटिक रहते हैं. लेकिन कोई भी चीज जो एक बेहतरीन प्रोमो पल बनाती है? वह स्क्रिप्टेड होती है.
टेरेंस ने खुलासा किया कि उन्हें मंच पर एक ड्रामैटिक पल बनाने के लिए कहा गया था. उन्होंने दीपिका के साथ अपने डांस वीडियो को याद करते हुए कहा, उन्हें उस पल में सुधार करना था और एक्ट्रेस को यह पता नहीं था. टेरेंस ने कहा, मेल जज एक्ट्रेसेज को स्टेज पर लाने में मदद करते हैं - टेरेंस ने इसे "पूरी तरह से स्क्रिप्टेड" कहा.
उन्होंने साफ किया, "मैं ऐसा कभी नहीं करूंगा. अपने आठ साल के जजिंग करियर में मैंने कभी किसी कंटेस्टेंट या सेलिब्रिटी को इस तरह मंच पर नहीं बुलाया. उन्होंने इंडियाज बेस्ट डांसर से एक घटना शेयर की जहां उन्हें टीआरपी बढ़ाने के लिए एक मोमेंट क्रिएट करने के लिए कहा गया था.
हालांकि उन्होंने इस विचार का विरोध किया, लेकिन जब मेकर्स ने उन्हें डेटा दिखाया कि इस तरह के इमोशनल, हल्के-फुल्के पल ज्यादा दर्शकों को अट्रैक्ट करते हैं तो उन्हें शोबिज की असलियत को स्वीकार करना पड़ा. टेरेंस ने आखिर में कहा, "यह कहना दुखद है लेकिन सबसे अधिक रेटिंग मस्ती के पलों से आई है. इसलिए आखिरकार दर्शकों को दोषी ठहराया जाना चाहिए क्योंकि वे इसे इंजॉय लेते हैं. वह रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर 4 को जज कर रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं