विज्ञापन
This Article is From Jun 17, 2025

'ता रा रम पम' में सैफ और रानी के बेटा रणवीर अब बन चुका है हैंडसम हंक, लेटेस्ट तस्वीरों में पहचाना हुआ मुश्किल  

'फना' में आमिर खान और काजोल का बेटा 'रेहान'आपको याद है, जिसने अपनी मासूमियत से फैंस का दिल चुरा लिया था. अब वह बच्चा 25-26 साल का हो चुका है.

'ता रा रम पम' में सैफ और रानी के बेटा रणवीर अब बन चुका है हैंडसम हंक, लेटेस्ट तस्वीरों में पहचाना हुआ मुश्किल  
'ता रा रम पम' में सैफ और रानी का बेटा रणवीर अब हो चुका है हैंडसम हंक
नई दिल्ली::

'फना' में आमिर खान और काजोल का बेटा 'रेहान' आपको याद है, जिसने अपनी मासूमियत से फैंस का दिल चुरा लिया था. अब वह बच्चा 25-26 साल का हो चुका है. उसका नाम अली हाजी है. मशहूर बाल कलाकार अली हाजी ने सलमान खान, गोविंदा, कैटरीना कैफ और लारा दत्ता की 'पार्टनर' सहित कई अन्य फिल्मों में काम किया है. वह सैफ अली खान और रानी मुखर्जी की फिल्म 'ता रा रम पम'  में भी नजर आए थे.  2000 में अली सबसे ज़्यादा पसंद किए जाने वाले बाल कलाकारों में से एक थे. वह 2001 में रिलीज हुई  शाहरुख़ खान की फिल्म कभी ख़ुशी कभी ग़म में भी काम किया है. वहीं 2006 में आई अमिताभ की फिल्म फैमिली में भी वह दिखे थे. 

अली ने 2006 में 'पार्टनर' के लिए शूटिंग की और सिंगल मदर लारा दत्ता के शरारती 8 वर्षीय बेटे 'रोहन' की भूमिका निभाई. फिल्म में प्रेम और रोहन का लव एंड हेट का रिश्ता देखने को मिला. 'पार्टनर' में अली हाजी 'रोहन' के रूप में अपनी मां लारा दत्ता के ब्वॉयफ्रेंड सलमान खान उर्फ ​​'प्रेम' को कड़ी टक्कर देते दिखे. बाद में दोनों  9 साल बाद 'बिग बॉस 10' के सेट पर मिले थे और पुराने पलों को याद किया. 

अली हाजी अब काफी हैंडसम दिखते हैं और हाइट में सलमान से भी लंबे हो गए हैं. अब हाजी अली अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस भी चलाते हैं. उनका स्क्रीन नेम रोहन, रेहान या रणवीर था. हालांकि उनकी असली नाम अली हाजी है. अली हाजी को हिंदी सिनेमा के बेहतरीन बाल कलाकारों में से एक माना जाता था. उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों और विज्ञापनों में अपने काम के लिए बहुत लोकप्रियता हासिल की.

अली हाजी अभिषेक बच्चन, शाहिद कपूर, सनी देओल और अन्य जैसे कई अभिनेताओं के साथ काम किया. अली हाजी द्रोण, माई फ्रेंड गणेशा 2, पाठशाला, राइट या रॉंग और कई अन्य फिल्मों में नजर आए. वह 100 से अधिक टीवी विज्ञापनों में दिख चुके हैं. न्यूयॉर्क इंडियन फ़िल्म फेस्टिवल में उन्हें 'सर्वश्रेष्ठ बाल अभिनेता' का पुरस्कार दिया गया. इसके बाद अली हाजी रोहित कर्ण बत्रा की लाइन ऑफ डिस्कैंट और विकास बहल की सुपर 30 में नजर आए. आज अली हाजी 25 साल के कलाकार और परफॉर्मर हैं. अब वे निर्देशक और लेखक हैं. बताया जाता है कि उन्होंने क्लीन स्लेट स्टूडियो के नाम से अपना थिएटर प्रोडक्शन स्टूडियो शुरू किया है, जिसके तहत उन्होंने दो नाटक लिखे और निर्देशित किए हैं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ali Haji Actor, Ali Haji Age, Ali Haji Biography, Ali Haji Child Actor, Ali Haji Film Maker
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com