विज्ञापन
This Article is From Jul 05, 2019

जब पूल में फंसी सुष्मिता सेन तो बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने यूं खींचकर निकाला बाहर, Video हुआ वायरल

सुष्मिता सेन (Suhsmita Sen) ने एक वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वह अपनी बेटी के साथ बॉल से भरे पूल में छलांग लगाती हैं, जिसके बाद वे उसमें फंस जाती हैं.

जब पूल में फंसी सुष्मिता सेन तो बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने यूं खींचकर निकाला बाहर, Video हुआ वायरल
Video: सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) ने बेटियों के साथ पूल में की ढेर सारी मस्ती
  • सुष्मिता सेन ने बेटियों और बॉयफ्रेंड संग दुबई में की ढेर सारी मस्ती
  • बॉल से भरे पूल में फंसीं सुष्मिता सेन
  • सुष्मिता सेन का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Suhsmita Sen) इन दिनों अपनी बेटियों और बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल (Rohman Shawl) के साथ दुबई में छुट्टियां मना रही हैं. हाल ही में सुष्मिता सेन (Suhsmita Sen) ने एक वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस वडियो में सुष्मिता सेन (Suhsmita Sen) अपनी बेटी के साथ मस्ती करते हुए बॉल से भरे पूल में छलांग लगाती हैं, जिसके बाद उनकी बेटियां उन्हें वहां से निकालने की कोशिश करती हैं. हालांकि बेटियों की कोशिश नाकाम होने के बाद सुष्मिता सेन के बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल उन्हें निकालते हैं. वीडियो में सभी लोग एक प्ले रूम में नजर आ रहे हैं. 

Saaho 'Psycho Saiyan' Song: 'बाहुबली' प्रभास का जोरदार डांस और श्रद्धा का ग्लैमरस अवतार, देखें धांसू Video

सोशल मीडिया पर शेयर हुए इस वीडियो में सुष्मिता सेन (Suhsmita Sen) और अलीशा सेन (Alisah Sen) बॉल से भरे एक पूल में खूब मस्ती करती नजर आ रही हैं. इतना ही नहीं इस मस्ती में उनके साथ रोहमन शॉल  (Rohman Shawl) भी शामिल हैं. इन दिनों सुष्मिता सेन अपनी फैमिली के साथ दुबई में हैं. इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर करते हुए सुष्मिता सेन ने लिखा 'कुछ ही देर में इतनी ढेर सारी मस्ती कभी नहीं की. हमें यहां लाने के लिए तुम्हारा बहुत धन्यवाद अलीशा.'

नुसरत जहां के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचीं पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, देखें वायरल फोटो

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Suhsmita Sen) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. इस वीडियो से पहले उन्होंने एक पूल वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें सुष्मिता सेन की बेटी उन्हें मरमेड की तरह तैरना सिखा रही थी. इस वीडियो में सुष्मिता सेन और अलीशा सेन के अलावा रोहमन शॉल भी मौजूद थे. 

..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

लेखक के बारे में
img
आशना मलिक
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushmita Sen, Sushmita Sen Pool Video, Sushmita Sen Jumped In A Pool, Sushmita Sen Rohman Shawl Video, Sushmita Sen Video, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com