हिंदी सिनेमा में कई बड़े स्टार्स ऐसे भी रहे हैं, जिन्होंने नई-नई एक्ट्रेस संग काम करने से मना कर दिया और वहीं एक्ट्रेस आगे चलकर सुपरस्टार बनीं. एक दौर में इस सुपरस्टार ने भी इस हसीना को यह कहकर रिजेक्ट कर दिया था कि वह उसकी फिल्म के रोल के लिए ना दिलकश है और ना ही आकर्षक. पता है कि फिर क्या हुआ? यही एक्ट्रेस इस सुपरस्टार की पत्नी बनी और खुद ने भी सुपरहिट एक्ट्रेस का टैग अपने नाम किया. लेकिन दुर्भाग्यवश यह स्टार कपल ताउम्र औलाद का सुख ना पा सका. आइए जानते हैं कि आखिर कौन है यह हसीना और उनके सुपरस्टार पति.
आज भी लोगों के दिलों में बसती है जोड़ी
दरअसल, बात कर रहे हैं सिनेमा के ट्रेजडी किंग युसूफ खान यानी दिलीप कुमार की. दिलीप कुमार हिंदी सिनेमा के कोहिनूर हैं. दिलीप साहब ने भारतीय सिनेमा में अभूतपूर्व योगदान दिया है. हालांकि आज वह हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी फिल्में और उन फिल्मों के सदाबहार गाने उनके चाहने वालों के जहन में जिंदा हैं. दिलीप साहब ने साल 1944 में फिल्म ज्वार भाटा से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था. दिलीप कुमार ने एक फिल्म में सायरा बानो के लिए कह दिया था कि वह उनकी फिल्म के हिसाब से फिट नहीं हैं.
उम्र में 22 साल का फासला
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दिलीप साहब ने राम और श्याम के लिए सायरा को रिजेक्ट कर वहीदा रहमान को फिल्म में कास्ट कर लिया था. दिलीप साहब ने इस बात का खुलासा अपनी आत्मकथा 'द सब्सटेंस एंड द शैडो' में किया था. जहां दिलीप कुमार पर उस जमाने में लड़कियां फिदा थी, तो वहीं ट्रेजडी किंग का दिल सायरा बानो पर आया था. सायरा बानो 12 साल की उम्र में ही दिलीप कुमार से मन ही मन दिल लगा बैठी थीं. वहीं, 22 साल की उम्र में सायरा ने 44 साल के दिलीप साहब से शादी रचा ली थी. यह शादी 11 अक्टूबर 1966 में हुई थी, लेकिन इस स्टार कपल को इस बात का गम जिंदगी भर रहा कि उनकी कोई औलाद नहीं हुई .
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं