बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी
- मीना कुमारी की बायोपिक कर सकती हैं सनी लियोनी
- विद्या बालन, माधुरी ने फिल्म को करने से किया इनकार
- फिल्म की स्क्रिप्ट करण राजदान ने लिखी है
नई दिल्ली:
बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन की फिल्म 'तुम्हारी सुलु' की सक्सेस के बाद राइटर और डॉयरेक्टर करण राजदान ने दिग्गज एक्ट्रेस मीना कुमारी की बायोपिक फिल्म को लेकर ऑफर किया. मीडिया में आई रिपोर्ट के अनुसार विद्या को स्क्रिप्ट समझ नहीं आई और इस फिल्म को करने से इनकार कर दिया. विद्या बालन के अलावा करण ने बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस रहीं धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित नेने को भी ऑफर किया था, लेकिन उन्होंने भी जब यह ऑफर ठुकरा दिया तो करण ने इस फिल्म की बायोपिक के लिए सनी लियानी के पास पहुंचे, जिन्हें यह स्क्रिप्ट बेहद पसंद आई. उम्मीद जताई जा रही है कि मीना कुमारी की बायोपिक फिल्म में सनी लियोनी को काम करते हुए देखा जा सकता है.
पढ़ें: Box Office Collection: सनी लियोन को जनता की न, खाली रह गए 'तेरा इंतजार' के थिएटर्स
मीडिया में आई खबरों के मुताबिक अजय देवगन के साथ दीवाने (2000) और दिलजले (1995) जैसी फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके करण राजदान विद्या बालन के पास अपनी स्क्रिप्ट लेकर पहुंचे तो उन्होंने अभी खुद को इस फिल्म के लिए तैयार नहीं होने का कारण बताया. एक अंग्रेजी वेबसाइट को दिए गए इंटरव्यू में राजदान ने बताया कि माधुरी दीक्षित ने भी जब मीना कुमारी की बॉयोपिक फिल्म करने से इनकार कर दिया तो सनी लियोनी ने स्क्रिप्ट पढ़ी, जिन्हें यह रोल निभाने के लिए काफी उत्सुक दिखीं और इच्छापूर्वक काम करने के लिए तैयार हो गईं.
VIDEO: बॉलीवुड में शुरू-शुरू में थोड़ी परेशानी हुई : सनी लियोनी
इंटरव्यू में राजदान ने यह भी बताया कि सनी लियोनी ने यहां तक यह भी पूछा कि यह फिल्म हम कब शुरू करने वाले हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Sunny Leone, Meena Kumari, Meena Kumari Biopic, Vidhya Balan, Madhuri Dixit, Bollywood News