विज्ञापन
This Article is From Nov 27, 2017

Viral Video: देखिए सनी लियोन का बदला, सांप से डराने वाले शख्स का किया ये हाल

पूर्व पोर्न स्टार सनी लियोन ने कल अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उनके एक टीम मेंबर ने उन्हें सांप से ऐसा डराया था, उन्होंने उसका बदला ले लिया है.

Viral Video: देखिए सनी लियोन का बदला, सांप से डराने वाले शख्स का किया ये हाल
सनी लियोन
  • 1 दिसंबर को रिलीज होगी 'तेरा इंतजार'
  • अरबाज खान हैं फिल्म में हीरो
  • ग्लैमरस अंदाज में दिखेंगी सनी
नई दिल्ली:

पूर्व पोर्न स्टार सनी लियोन ने कल अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उनके एक टीम मेंबर ने उन्हें सांप से ऐसा डराया था कि सनी लियोन अपने होश तक खो बैठी थी. उसके बाद सनी लियोन उसे मारने के लिए भी दौड़ी थी. इंटरनेट क्वीन सनी लियोन का यह वीडियो वायरल हो गया था. सनी लियोन ने अपने साथ हुए इस प्रैंक का बदला लेने का फैसला लिया और वह भी खतरनाक अंदाज में. सनी लियोन इन दिनों अपनी फिल्म 'तेरा इंतजार' के प्रमोशन में लगी हैं और ये सारी मस्ती वे इसी दौरान कर रही हैं. फिल्म में अरबाज खान उनके साथ हैं और ‘तेरा इंतजार' पहली दिसंबर को रिलीज होने जा रही है. सनी लियोन 'बिग बॉस' में भी नजर आ चुकी हैं.

यह भी पढ़ें : सनी लियोन नहीं, बिहार की यह लड़की है असली ‘सेक्सी बार्बी गर्ल'

 


यह भी पढ़ें : कपिल शर्मा ने किया सनी लियोन की नाक में दम, पीछे-पीछे यहां भी पहुंच गए

कल के वीडियो में उनकी टीम के मेंबर सनी रजानी ने उन पर सांप छोड़ दिया था. सनी लियोन ने आज बिल्कुल उनके ही अंदाज में बदला लिया है. सनी रजानी टीम के सदस्यों के साथ बैठे बात कर रहे थे कि तभी पीछे से सनी लियोन आईं और उनके दोनों हाथों में केक था. उन्होंने पूरी ताकत के साथ इसे सनी की कनपटियों पर जड़ दिया. केक उनके कान के साथ ही चेहरे पर भी लग गया. वे बौखला गए और ठीक उसी अंदाज में सनी लियोन के पीछे भागे जैसे सनी लियोन उनके पीछे भागी थीं और इस तरह सनी लियोन ने अपना बदला ले लिया. 

 


यह भी पढ़ें : करना चाहते थे सनी लियोन के साथ काम, इसलिए 'तेरा इंतजार' से जुड़े अरबाज खान

वैसे भी सनी लियोन को इंटरनेट क्वीन माना जाता है कि यहां पर वे लोकप्रियता के मामले में बड़े-बड़े दिग्गजों को मात दे जाती हैं. सनी का फोकस इन दिनों उनकी फिल्म ‘तेरा इंतजार' है. इस फिल्म को पहले 24 नवंबर को रिलीज होना था लेकिन ‘पद्मावती' की रिलीज टलने की वजह से फिल्म को 1 दिसंबर को रिलीज करने का फैसला लिया गया.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunny Leone, Tera Intezaar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com