बॉलीवुड में कम और बड़े दोनों बजट की फिल्में बनती हैं. कभी-कभी बड़े बजट की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो जाती है तो कभी कम बजट की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर डालती है. ऐसे ही हम आज आपको एक फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका बजट सिर्फ 10 करोड़ रुपये था और इस फिल्म ने अपने बजट से पांच गुना कमाई की थी. बॉलीवुड की इस फिल्म को आए 27 साल हो चुके हैं, जिसे हिंदी सिनेमा की कल्ट फिल्म माना जाता है.
इस फिल्म का नाम बॉर्डर है. मल्टीस्टारर यह फिल्म साल 1997 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को रिलीज हुए 27 साल हो चुके हैं. ऐसे में बॉर्डर के डायरेक्टर जेपी दत्ता ने बॉर्डर से जुड़ी अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. यह तस्वीरें फिल्म के लीड एक्टर सनी देओल की हैं. तस्वीरों में सनी देओल जेपी दत्ता के साथ दिखाई दे रहे हैं. एक तस्वीर में तो एक्टर ने फौजी की ड्रेस भी पहनी हुई है. इस तस्वीर में सनी देओल को पहचानना हो जाएगा मुश्किल.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सोशल मीडिया पर सनी देओल और जेपी दत्ता की यह तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है. एक्टर के फैंस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. आपको बता दें कि इन दिनों सनी देओल और जेपी दत्ता बॉर्डर की सीक्वल बॉर्डर 2 पर काम कर रहे हैं. इस फिल्म के लिए अब तक वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी को फाइनल किया गया है. वहीं सनी देओल की मल्टीस्टारर फिल्म बॉर्डर 1997 में रिलीज हुई थी. इस वॉर फिल्म को जे.पी. दत्ता ने डायरेक्ट किया था. फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित थी. इसमें सनी देओल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना, सुदेश बेरी, पुनीत इस्सर, कुलभूषण खरबंदा, तब्बू, राखी, पूजा भट्ट और शरबनी मुखर्जी मुख्य किरदारों में थे. सनी देओल की बॉर्डर का बजट 10 करोड़ रुपये था, लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर 65.67 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं