सनी देओल ने अपनी आने वाली एक्शन फिल्म जाट (Jaat) के लिए कमर कस ली है, जो कि 10 अप्रैल को सिनेमा घर में रिलीज होने जा रही है. 90 के दशक के दमदार सुपरस्टार रहे सनी देओल ने अपने करियर में घायल (1990), सलाखें (1998), डर (1993) और बॉर्डर (1997) जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं .एक लंबे अरसे से फ्लॉप फिल्मों के चलते सनी देओल एक बुरे दौर से गुज़र रहे थे. जिसके बाद 2023 की उनकी ब्लाक्बस्टर फिल्म गदर 2 ने इस फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट पर फुल स्टॉप लगाया. आपको बता दें कि इस फिल्म ने 82 करोड़ के बजट पर 620.05 करोड़ की बंपर कमाई की थी.
'हमसे सीख कर हमें ही पछाड़ा'
हाल ही में मशहूर फिल्म क्रिटिक कोमल नहाटा को सनी देओल ने एक इंटरव्यू दिया. इंटरव्यू के दौरान सनी ने अपनी आने वाली फिल्मों की रिलीज के बारे में बात की. उन्होंने बॉलीवुड की वर्तमान स्थिति के बारे में भी चर्चा की, जिसके बारे में उन्होंने कहा कि साउथ फिल्म्स इंडस्ट्री ने हमारी ही फिल्मों से सीखा और अब उन्होंने ही हमें पीछे छोड़ दिया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नहीं दिखता पहले की तरह पैशन
सनी ने बॉलीवुड की आलोचना करते हुए आगे कहा, "जिस प्रकार का पैशन हमारी फिल्मों में पहले हुआ करता था, वो अब खोता जा रहा है, जिसकी वजह से हम आज उनकी फिल्मों का रीमेक करते जा रहे हैं". सनी देओल ने यह भी कहा कि आज के समय में उन्हें एक्टर्स, डायरेक्टर्स और निर्माताओं में पहले वाला पैशन नहीं दिखता, जिसकी कमी के चलते बॉलीवुड की फिल्मों का स्तर गिरता जा रहा है और हिट फिल्मों की संख्या भी लगातार कम होती जा रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं