अप्रैल 2025 बॉलीवुड प्रेमियों के लिए रोमांचक महीना साबित होने वाला है, क्योंकि इस महीने कई हिंदी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं. इन फिल्मों में एक्शन से लेकर हॉरर तक की डोज देखने को मिलेगी और दर्शकों को भरपूर मजा आने वाला है. यह मजा तभी कायम रहेगा जब कहानियां मजबूत होंगी और एक्टिंग से लेकर डायरेक्शन सब अव्वल नंबर का रहेगा. अप्रैल में ऐतिहासिक ड्रामा से लेकर हॉरर-कॉमेडी और एक्शन थ्रिलर तक, सब कुछ सिनेमाघरों में देखने को मिलेगा. आइए जानते हैं अप्रैल 2025 में रिलीज होने वाली प्रमुख हिंदी फिल्मों के बारे में.
10 अप्रैल को सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म 'जाट' रिलीज होगी. एक्शन से भरपूर इस फिल्म में सनी देओल ट्रेलर में ही गदर मचाते नजर आ रहे हैं, जबकि रणदीप हुड्डा विलेन के रोल में हैं. इसके बाद 11 अप्रैल को फुले दर्शकों के सामने आएगी, जिसमें प्रतीक गांधी और पत्रलेखा समाज सुधारक ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले की प्रेरक कहानी को पर्दे पर जीवंत करेंगे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
18 अप्रैल को अक्षय कुमार की 'केसरी: चैप्टर 2' सिनेमाघरों में धूम मचाने के लिए तैयार है. यह फिल्म जलियांवाला बाग की घटना पर आधारित है. इसी दिन द भूतनी भी रिलीज होगी, जिसमें संजय दत्त हैं और इस हॉरर कॉमेडी का ट्रेलर काफी मजेदार दिखा है और इसमें मौनी रॉय भी हैं.
25 अप्रैल को इमरान हाशमी की 'ग्राउंड जीरो' रिलीज हो रही है. इमरान हाशमी ग्राउंड जीरो में बीएसएफ डिप्टी कमांडेंट नरेंद्र नाथ दुबे के रोल में नजर आएंगे. फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है. फिल्म का निर्देशन तेजस देवस्कर ने किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं