विज्ञापन

Video: कॉमेडियन सुनील पाल के साथ बदतमीजी! पहले स्टेज पर बुलाकर दिया गुलदस्ता फिर यूं किया अपमान

कॉमेडियन सुनील पाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आप सुनील के साथ स्टेज हुई बदतमीजी साफ देख सकते हैं.

Video: कॉमेडियन सुनील पाल के साथ बदतमीजी! पहले स्टेज पर बुलाकर दिया गुलदस्ता फिर यूं किया अपमान
सुनील पाल के साथ स्टेज पर बदतमीजी
Social Media
नई दिल्ली:

कॉमेडियन सुनील पाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उन्हें मुंबई के एक कार्यक्रम में सम्मानित करने के नाम पर अपमानित किया गया दिखाया जा रहा है. वीडियो के बारे में कोई खास जानकारी तो नहीं मिल पाई लेकिन बताया जा रहा है कि ये वीडियो जनवरी महीने में हुए एक कवि सम्मेलन का है. सम्मेलन में सुनील पाल को स्टेज पर बुलाकर फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मान दिया गया. लेकिन जैसे ही वे माइक की तरफ बढ़े और शुक्रिया अदा करना चाहा, स्टेज पर खड़े शख्स ने उन्हें बोलने से रोक दिया और बार-बार अपनी सीट पर वापस बैठ जाने को कहा.

वीडियो में सुनील पाल विनती करते नजर आ रहे हैं कि वे सिर्फ दो शब्द कहकर चले जाएंगे, लेकिन उस शख्स ने उनकी बात नहीं मानी. वीडियो में साफ दिख रहा है कि दर्शक उस शख्स से सुनील पाल को बोलने का मौका देने की गुजारिश कर रहे थे, लेकिन उनकी एक न सुनी गई. 

इस घटना को कई लोगों ने बेहद घटिया बर्ताव बताया है, जबकि कुछ यूजर्स को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है. हालांकि सुनील पाल के फैन्स और उनका काम पसंद करने वाले लोगों को ये बेहद खराब रवैया लगा.

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Box Office Collection: 12वें दिन धुरंधर 2 ने रौंद डाला KGF2, RRR, Kalki 2898 का रिकॉर्ड, खाते में आ चुके हैं इतने करोड़

बता दें कि सुनील पाल एक समय टीवी पर अपनी शानदार कॉमेडी टाइमिंग और मशहूर हस्तियों की नकल के लिए काफी पॉपुलर थे. आजकल भी वे स्टैंडअप और अलग अलग कार्यक्रमों में शामिल होते हैं, लेकिन अक्सर अपनी खुलकर की गई टिप्पणियों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं.
 

यह भी पढ़ें: Netflix Top 10 Movies: बॉक्स ऑफिस पर फिसड्डी लेकिन ओटीटी पर धुरंधर और बॉर्डर 2 को धूल चटा गई ये फिल्म

लेखक के बारे में
img
उर्वशी नौटियाल
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunil Pal, Sunil Pal News, Sunil Pal Humiliated, Sunil Pal Insulted Mumbai Event, Sunil Pal Comedy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com