विज्ञापन
This Article is From Oct 07, 2020

सुहाना खान ने ग्लैमरस लुक में खिंचवाई Photo, इस अंदाज में दिखीं शाहरुख खान की बिटिया

सुहाना खान (Suhana Khan) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनका ग्लैमरस अंदाज सबके होश उड़ा रहा है. शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी का यह फोटो खूब वायरल हो रहा है.

सुहाना खान ने ग्लैमरस लुक में खिंचवाई Photo, इस अंदाज में दिखीं शाहरुख खान की बिटिया
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) की फोटो हुई वायरल
  • सुहाना खान की फोटो हुईं वायरल
  • शाहरुख खान की बेटी की तस्वीर हुई वायरल
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है Photo
नई दिल्ली:

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. सुहाना खान अकसर अपने फोटो और वीडियो शेयर करती नजर आ जाती हैं. हाल ही में उन्होंने एक फोटो पोस्ट किया है. इस तस्वीर में सुहाना खान (Suhana Khan Photo) ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं. तस्वीर में सुहाना खान ने ब्लैक कलर का क्रॉप टॉप पहना हुआ है, इसके साथ उन्होंने डेनिम शॉर्ट्स पहने हुए हैं. सुहाना खान इस फोटो में अपने बालों को संवारती नजर आ रही हैं. 

सुहाना खान (Suhana Khan) की इस तस्वीर पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बता दें, हाल ही में सुहाना खान की एक पोस्ट खूब वायरल हुई थी, इस पोस्ट में सुहाना खान अपनी स्किन टोन को लेकर ट्रोल करने वाले लोगों को करारा जवाब देती नजर आईं थीं. सुहाना खान ने कहा था, "अपने ही लोंगो से नफरत करने का मतलब है कि आप दर्द से असुरक्षित हैं. मुझे खेद है कि अगर सोशल मीडिया, भारतीय मैचमेकिंग या यहां तक ​​कि आपके स्वयं के परिवारों ने भी आपको आश्वस्त किया है, कि यदि आप 5"7 और साफ रंग के नहीं हैं, तो आप सुंदर नहीं हैं. मुझे आशा है कि यह जानने में आपकी मदद करेगा कि मैं 5"3  और ब्राउन रंग की हूं और मैं इसको लेकर काफी खुश हूं. और आपको भी होना चाहिए."

बता दें कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी अपने ग्लैमरस स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस को लेकर काफी जानी जाती हैं. सुहाना खान अमेरिका में पढ़ाई कर रही थीं, लेकिन कोरोनावायरस की वजह से जारी लॉकडाउन के कारण वह मुंबई में अपने परिवार के साथ हैं. सुहाना खान (Suhana Khan Photos) के बॉलीवुड करियर को लेकर खुद शाहरुख खान ने कहा था कि वह अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद ही फिल्मी दुनिया में कदम रख सकती हैं. 

लेखक के बारे में
img
प्रतिभा गौड़
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suhana Khan, Suhana Khan Photos, Suhana Khan Photo Viral, Shah Rukh Khan, Shah Rukh Khan Daughter Suhana Khan, Suhana Khan Instagram, Suhana Khan Shared Glamorous Photos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com