विज्ञापन
This Article is From Feb 10, 2020

सुहाना खान की मिरर सेल्फी इंटरनेट पर हुई वायरल, इस अंदाज में नजर आईं शाहरुख की बिटिया

सुहाना खान (Suhana Khan) की ये मिरर सेल्फी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. सुहाना खान शाहरुख खान की बेटी हैं और न्यूयॉर्क में पढ़ाई कर रही हैं.

सुहाना खान की मिरर सेल्फी इंटरनेट पर हुई वायरल, इस अंदाज में नजर आईं शाहरुख की बिटिया
सुहाना खान (Suhana Khan) की मिरर सेल्फी हुई वायरल
  • सुहाना खान की फोटो हुई वायरल
  • सुहाना खान की मिरर सेल्फी ने इंटरनेट पर मचाया धमाल
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं फोटो
नई दिल्ली:

किंग ऑफ रोमांस शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) यूं तो फिलहाल फिल्मों की दुनिया से दूर हैं और साथ ही दूसरे देश में अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं. लेकिन फिल्म इंडस्ट्री से दूर होने के बावजूद भी शाहरुख खान की बिटिया सुहाना खान (Suhana Khan Mirror Selfie) अपने फोटो और वीडियो से सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोरती हैं. हाल ही में, सुहाना खान की एक फोटो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है. इस फोटो में शाहरुख खान की बेटी अपनी दोस्त के साथ मिरर सेल्फी लेती नजर आ रही हैं. 

गार्गी कॉलेज में छात्राओं के साथ हुई छेड़छाड़, तो बॉलीवुड एक्ट्रेस बोलीं- दिल्ली में हो क्या रहा है...


सुहाना खान (Suhana Khan) की इस फोटो को उनके फैन ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी की यह फोटो देखते ही देखते वायरल हो गई है और लोग इस पर खूब कमेंट भी कर रहे हैं. हाल ही में सुहाना खान का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, इस वीडियो में शाहरुख की लाडली मशहूर रैपर ऐमिनेम (Eminem) के सुपरहिट सॉन्ग 'ब्यूटीफुल (Beautiful)' को गाती और डांस करती नजर आ रही हैं.

मलाइका अरोड़ा ने शेयर की कोट पैंट में Photo, तो फैन्स बोले- अर्जुन कपूर का है...


शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) का स्टाइल हो या अंदाज, सोशल मीडिया पर छा जाता है. सुहाना खान अपनी आगे की पढ़ाई के लिए इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं. दूसरे स्टार किड्स की तरह वह भी बॉलीवुड में कदम रखना चाहती हैं, लेकिन उनके पिता शाहरुख खान का कहना है कि वह अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद ही एक्टिंग की दुनिया में एंट्री करेंगी. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suhana Khan, Suhana Khan Photos Viral, Suhana Khan Mirror Selfie, Suhana Khan Photo, Shah Rukh Khan, Shah Rukh Khan Daughter, Suhana Khan Latest Photo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com