- सुहाना खान की ग्रेजुएशन हुई पूरी
- अनन्या पांडे ने सुहाना खान के बॉलीवुड करियर को लेकर किया खुलासा
- ग्रेजुएशन पूरी कर भारत लौटी हैं सुहाना खान
बॉलीवुड के 'किंग खान' यानी शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) हर बार अपनी फोटो और वीडियो को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. सुहाना खान (Suhana Khan) फिल्मों से दूर रहने के बावजूद सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं, लेकिन उनकी ग्रेजुएशन पूरी होने के बाद सुहाना खान (Suhana Khan) के फैंस अब उनके बॉलीवुड डेब्यू का इंतेजार कर रहे हैं. हाल ही में सुहाना खान की 'बेस्टी' और बॉलीवुड की एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) ने सुहाना खान के बॉलीवुड करियर के बारे में खुलासा किया. अनन्या पांडे (Ananya Panday) ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में बताया कि सुहाना खान बॉलीवुड की दुनिया में अपना कदम कब रखेंगी.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
मीडिया से बातचीत के दौरान अनन्या पांडे (Ananya Panday) ने सुहाना खान (Suhana Khan) के बॉलीवुड करियर के बारे में बताते हुए कहा 'वो जब चाहे तब बॉलीवुड में अपना डेब्यू करेगी. हालांकि, वो अभी फिल्म स्कूल जाती है, इसके अलावा वह अभी एनवाई सी अपनी पढ़ाई करने के लिए जा रही है. इसलिए मुझे लगता है कि वह अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहती है और इसका ज्यादा से ज्यादा उपयोग करना चाहती है. इसके बाद जब भी वह चाहेगी वापस आकर एक्टिंग करियर की शुरुआत करेगी.' सुहाना खान के बारे में बताते हुए अनन्या पांडे ने कहा 'वह वाकई में बहुत टैलेंटेड है और मैं अब बस इसका इंतेजार नहीं कर सकती हूं.'
बता दें कि सुहाना खान (Suhana Khan) स्टार किड्स की चर्चा में हमेशा टॉप पर रहती हैं. सुहाना खान की फोटो हो या उनका वीडियो, दोनों देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं. इसके अलावा सुहाना खान अपने फैशन सेंस और ग्लैमरस अंदाज के लिए भी जानी जाती है. अनन्या पांडे से पहले उनके पिता यानी शाहरुख खान ने भी सुहाना खान के बॉलीवुड करियर को लेकर अपना इंटरव्यू दिया था. इस दौरान किंगखान ने बताया था कि वह अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद ही फिल्मी दुनिया में शामिल होंगी.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं