विज्ञापन
This Article is From Sep 26, 2023

10 साल की उम्र में शुरु किया करियर, 17 में जीता फिल्मफेयर, 21 में की शादी और फिल्मी दुनिया से हुईं गायब, पहचाना क्या

राजेंद्र कुमार के साथ तस्वीर में दिख रहीं अदाकारा अपने एक्टिंग और पर्सनल लाइफ के चलते विवादों में भी रहीं.

10 साल की उम्र में शुरु किया करियर, 17 में जीता फिल्मफेयर, 21 में की शादी और फिल्मी दुनिया से हुईं गायब, पहचाना क्या
राजेंद्र कुमार के साथ पद्मिनी कोल्हापुरे को पहचाना क्या
नई दिल्ली:

फिल्मी दुनिया में कोई ही ऐसी अदाकारा होती हैं, जो एंट्री करते ही फैंस का दिल जीत लेती हैं. ऐसा ही राजेंद्र कुमार के साथ तस्वीर में दिख रहीं अदाकारा के साथ हुआ, जिन्होंने 10 साल की उम्र में अपना बॉलीवुड करियर शुरु किया और बेहतरीन फिल्मों में काम करके पहचान बनाई. इसके लिए उन्हें 17 साल की उम्र में फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिला. लेकिन हाल कुछ ऐसा हुआ कि शादी के बाद इंडस्ट्री से दूर हो गईं. हालांकि आज वह इंडस्ट्री में फेमस हैं. विवादों में रहीं इस एक्ट्रेस को क्या आप पहचान पाए. अगर नहीं तो हम आपको बताते हैं...

तस्वीर में दिख रहीं अदाकारा और कोई नहीं एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे हैं, जिन्होंने 'इश्क इश्क इश्क' में बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. उस वक्त उनकी उम्र सिर्फ 10 साल थी. इसके बाद वह सत्यम शिवम सुंदरम और साजन बिना ससुराल जैसी फिल्मों में नजर आईं. वहीं 1980 में इंसाफ का तराजू के लिए पहली बार बेस्ट सपोर्टिंग रोल के लिए फिल्म फेयर मिला. इस समय वह 17 साल की थीं. 

1978 में सत्यम शिवम सुंदरम: लव सबलाइम में एक सफल चाइल्ड एक्ट्रेस बनीं पद्मिनी कोल्हापुरे को कुछ साल बाद राज कपूर ने ऋषि कपूर के साथ अपनी 1982 में आई फिल्म प्रेम रोग के लिए लीड रोल में निर्देशित करने के लिए चुना. वहीं करियर के पीक पर जाने के बाद 21 साल की उम्र में उन्होंने प्रोड्यूसर प्रदीप शर्मा से शादी करने का फैसला किया. हालांकि उनके घरवाले इस रिश्ते के खिलाफ थे. वहीं आज दोनों की शादी को काफी साल हो गए हैं और दोनों का एक बेटा भी है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
GOAT Box Office Collection Day 3: द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम का नहीं खत्म हुआ है जलवा, तलपती विजय की फिल्म ने 3 दिन में कमाए इतने करोड़
10 साल की उम्र में शुरु किया करियर, 17 में जीता फिल्मफेयर, 21 में की शादी और फिल्मी दुनिया से हुईं गायब, पहचाना क्या
सोनाक्षी सिन्हा के पति जहीर इकबाल ने एक्ट्रेस से करवाया ऐसा काम जिसके बारे में उन्होंने कभी सपने में नहीं सोचा था
Next Article
सोनाक्षी सिन्हा के पति जहीर इकबाल ने एक्ट्रेस से करवाया ऐसा काम जिसके बारे में उन्होंने कभी सपने में नहीं सोचा था
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com