विज्ञापन

राजामौली की मेगा फिल्म ‘वाराणसी’ का मेक्सिको में दिखेगा ग्लोबल जलवा, इस दिन होगा ग्रैंड इवेंट

साउथ सिनेमा के दिग्गज निर्देशक एस. एस. राजामौली एक बार फिर सभी को अपनी जादुई सिनेमाई दुनिया में ले जाने के लिए तैयार हैं. उनकी बहुप्रतीक्षित मेगा-बजट फिल्म 'वाराणसी' अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर धाक जमाने जा रही है.

राजामौली की मेगा फिल्म ‘वाराणसी’ का मेक्सिको में दिखेगा ग्लोबल जलवा, इस दिन होगा ग्रैंड इवेंट
राजामौली की 'वाराणसी' का मेक्सिको में दिखेगा जलवा

साउथ सिनेमा के दिग्गज निर्देशक एस. एस. राजामौली एक बार फिर सभी को अपनी जादुई सिनेमाई दुनिया में ले जाने के लिए तैयार हैं. उनकी बहुप्रतीक्षित मेगा-बजट फिल्म 'वाराणसी' अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर धाक जमाने जा रही है. फिल्म 'वाराणसी' मेक्सिको में आयोजित होने वाले कॉमिक कॉन एक्सपीरियंस 2026 में प्रदर्शित की जाएगी. गुरुवार को फिल्म के प्रोड्यूसर एस.एस. कार्तिकेय ने इंस्टाग्राम नोट के जरिए इस बात की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि 24 अप्रैल फिल्म के लिए बड़ा खास दिन होने वाला है, क्योंकि इस दिन मेक्सिको के थंडर स्टेज पर एक विशेष पैनल का आयोजन होगा, जिसमें खुद मैं 'वाराणसी' का एक खास सेगमेंट पेश करूंगा. इस प्रेजेंटेशन की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि इसमें निर्देशक एस.एस. राजामौली का एक खास वीडियो और फिल्म के कुछ बीटीएस वीडियो भी दिखाए जाएंगे.

मेकर्स के साथ लाइव बातचीत कर सकेंगे फैंस 

आयोजन के अंत में प्रशंसकों को मेकर्स के साथ लाइव बातचीत करने का मौका भी मिलेगा. फिल्म को लेकर दर्शकों और सोशल मीडिया पर पहले से ही उत्साह देखने को मिल रहा है. फिल्म में महेश बाबू 'रुद्र' के अवतार में, जबकि पृथ्वीराज सुकुमारन 'कुंभा' के बेहद प्रभावशाली रूप में और प्रियंका चोपड़ा 'मंदाकिनी' के रूप में भारतीय सिनेमा में जलवा दिखाने को तैयार हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

'वाराणसी' रिलीज होने के पहले से ही जोरों से चर्चाओं में बनी हुई है. कुछ समय पहले पेरिस के ऐतिहासिक और यूरोप के सबसे बड़े थिएटर 'ले ग्रैंड रेक्स' में एस. एस. राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' की झलक दिखाई गई थी. 'वाराणसी' ऐसा करने वाली पहली भारतीय फिल्म बनी, जिसका प्रमोशनल कंटेंट इतने बड़े स्तर पर ले ग्रैंड रेक्स में प्रदर्शित हुआ. वहां मौजूद दर्शकों ने तालियों के साथ फिल्म का स्वागत किया, जो इस बात का संकेत है कि यह फिल्म ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर नए कीर्तिमान स्थापित करेगी.

यह भी पढ़ें: 90s की नेचुरल ब्यूटी थीं ये एक्ट्रेसेस, मनीषा, रवीना, शिल्पा का अंदाज जीत लेगा दिल, अक्षय-सैफ भी नहीं थे मॉडल से कम

मेगा बजट वाली इस फिल्म में पौराणिक कथाओं के साथ साइंस-फिक्शन का मेल देखने को मिलेगा. कहानी महेश बाबू (रुद्र के रूप में) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक प्राचीन, शक्तिशाली वस्तु की तलाश में समय और विभिन्न महाद्वीपों के पार खतरनाक यात्रा पर निकलते हैं. यह फिल्म 7 अप्रैल, 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

लेखक के बारे में
img
आईएएनएस
News agency
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
SS Rajamouli, Varanasi Movie, Varanasi Film Comic Con 2026, Mahesh Babu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com