विज्ञापन
This Article is From Aug 24, 2020

एसपी बालासुब्रमण्यम का कोरोना टेस्ट आया नेगेटिव, गायक की हालत स्थिर

एसपी बालासुब्रमण्यम (SP Balasubramaniam) का कोरोना टेस्ट भी नेगेटिव आया है. इस बात की जानकारी खुद उनके बेटे ने दी है.

एसपी बालासुब्रमण्यम का कोरोना टेस्ट आया नेगेटिव, गायक की हालत स्थिर
एसपी बालासुब्रमण्यम (SP Balasubramaniam) का कोरोना टेस्ट आया नेगेटिव
  • एसपी बालासुब्रमण्यम का कोरोना टेस्ट आया नेगेटिव
  • मशहूर सिंगर की हालत स्थिर
  • एसपी बालासुब्रमण्यम 5 अगस्त से हैं हॉस्पिटल में भर्ती
नई दिल्ली:

मशहूर सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम (SP Balasubramaniam) इन दिनों चेन्नई के अस्पताल में एडमिट हैं. हालांकि, अब उनकी हालत स्थिर है. इसके साथ ही खबर आ रही है कि एसपी बाला सुब्रमण्यम का कोरोना टेस्ट भी नेगेटिव आया है. इस बात की जानकारी खुद उनके बेटे ने दी है. बता दें कि एसपी बालासुब्रमण्यम बीते 5 अगस्त से ही हॉस्पिटल में एडमिट थे. वहीं, बीते शनिवार उनकी तबियत के बारे में डॉक्टर्स ने कहा, "एसपी बालासुब्रमण्यम वेंटिलेटर पर हैं और उनकी क्लिनिकल हालत पहले से स्थिर है."

कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित होने के बाद से ही 74 वर्षीय गायक एसपी बालासुब्रमण्यम (SP Balasubramaniam) चेन्नई के 'एमजीएम हेल्थकेयर' में भर्ती हैं. तमिलनाडु की जानी-मानी हस्तियां और आम लोगों ने एकजुट होकर बीते बृहस्पतिवार को कोविड-19 से ग्रस्त प्रख्यात गायक एसपी बालासुब्रमण्यम के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की. इस सामूहिक प्रार्थना में तमिल फिल्मों के निर्देशक भारतीराजा, संगीतकार इलैयाराजा, एआर रहमान, गीतकार वैरामुथु, अभिनेता रजनीकांत भी शाम छह बजे शामिल हुए.

बता दें कि सिंगर एस.पी. बालासुब्रमण्यम (SP Balasubramaniam) का नाम सबसे ज्यादा फिल्मी गानों में आवाज देने के लिए गिनेज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है. उन्हें पद्म श्री (2001) और पद्म भूषण (2011) से भी नवाजा जा चुका है. बॉलीवुड में एस.पी. बालासुब्रमण्यम 'मैंने प्यार किया', 'हम आपके हैं कौन', 'अंधा कानून', 'साजन', '100 डेज', 'चेन्नई एक्सप्रेस' और 'अंगार' जैसी फिल्मों में अपना आवाज दे चुके हैं. उन्होंने लंबे समय तक सलमान खान के लिए बॉलीवुड में गाने गाए हैं. 73 वर्षीय सिंगर को एसपीबी और बालू के नाम से भी जाना जाता है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sp Balasubramaniam, Sp Balasubramaniam Health Update, Sp Balasubramaniam Coronavirus Test, Sp Balasubramaniam Tested Corona Negative
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com