विज्ञापन
This Article is From Apr 18, 2022

सोनम कपूर ने ब्लैक कफ्तान में बेबी बंप के साथ शेयर की फोटो तो फैंस बोले – स्टनिंग लुक

सोनम कपूर ने ब्लैक आउटफिट में फोटो शेयर की है. फोटो में सोनम ने ब्लैक-शीयर कफ्तान पहना हुए हैं और बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं.

सोनम कपूर ने ब्लैक कफ्तान में बेबी बंप के साथ शेयर की फोटो तो फैंस बोले – स्टनिंग लुक
सोनम कपूर की प्रेग्नेंसी फोटो
नई दिल्ली:

सोनम कपूर ने अपनी प्रेग्नेंसी डायरी से ब्लैक आउटफिट में फोटो शेयर की है. फोटो में सोनम ने ब्लैक-शीयर कफ्तान पहने हुए हैं और बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं. सोनम ने अपने लुक को मेकअप से कंप्लीट किया है  और अपने बालों को बन में बांध लिया है. उन्होंने स्टेटमेंट ईयररिंग्स की एक जोड़ी के साथ लुक को पूरा किया है. पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "काफ्तान लाइफ विद माई बेबी.'' इसके साथ उन्होंने बेबी इमोटिकॉन शेयर किया है. इस पोस्ट को उन्होंने हैसटैग दिया है #everydayphenomenal" 

एक्ट्रेस ने अपनी बहन रिया कपूर को भी टैग किया. ऐसा लग रहा है कि अपने इस लुक का क्रेडिट  वह रिया को दे रही हैं. उनकी बहन रिया फैशन डिजाइनर हैं और अक्सर अपनी बहन के लिए ड्रेस डिजाइन करती रहती हैं. पोस्ट को शेयर करते ही कुछ ही देर में इस पर काफी लाइक- कमेंट्स आ गए. वहीं फ्रेंड्स, फैमिली और फैंस ने इस पोस्ट पर उनके लुक की तारीफ करते हुए उनके शुभकामनाएं दी है. उनकी मां सुनीता कपूर ने सबसे पहले दिल के इमोटिकॉन्स कमेंट बॉक्स में शेयर किए. 

बता दें कि पिछले महीने सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पेज पर प्रेग्नेंसी की घोषणा की.  कुछ दिनों पहले भी  सोनम कपूर ने पति आनंद आहूजा के साथ बेहद प्यारी तस्वीरें शेयर की थीं. पोस्ट में आनंद सोनम के बेबी बंप को टच करते हुए दिख रहे हैं. सोनम ने पोस्ट को कैप्शन दिया, "ऑब्सेस्ड विद यू आनंद आहुजा #everydayphenomenal". 

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम कपूर अगली बार एक क्राइम-थ्रिलर फिल्म ब्लाइंड में दिखाई देंगी. शोम मखीजा यह फिल्म 2011 में इसी नाम की कोरियाई फिल्म ब्लाइंड की हिंदी रीमेक है.

  
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonam Kapoor, Sonam Kapoor Birthday, Sonam Kapoor Bollywood, Sonam Kapoor Engagement, Sonam Kapoor Films, Sonam Kapoor Gucci, Sonam Kapoor Cover, Sonam Kapoor Husband, Sonam Kapoor News, Sonam Kapoor Photo Viral, Sonam Kapoor Rajkumar Hirani, Sonam Kapoor Ranbir Kapoor, Sonam Kapoor Rheson, Sonam Kapoor Rumours, Sonam Kapoor Paris, Sonam Kapoor Photos, Sonam Kapoor News, Bollywood News, Bollywood News Gossips, Bollywood News In Hindi, Bollywood News Live, Bollywood News Live Updates, Bollywood News Latest, Sonam Ka
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com