Singham Again Trailer Out Now: रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स एक बार फिर धमाल मचाने के लिए तैयार है और इस बार वक्त होगा दीवाली का. जब अजय देवगन, करीना कपूर, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, और जैकी श्रॉफ जैसे स्टार्स एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर फैंस को एंटरटेन करने आएंगे. वहीं फैंस तो अभी से फिल्म को ब्लॉकबस्टर कहने लगे हैं क्योंकि मेकर्स ने मचअवेटेड मल्टी स्टारर फिल्म सिंघम अगेन का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसे देखने के बाद फैंस ब्लॉकबस्टर लोडिंग कहते हुए नजर आ रहे हैं.
कुछ देर पहले रिलीज किए गए ट्रेलर में एक्शन, एक्शन औऱ सिर्फ एक्शन देखने को मिल रहा है. वहीं अर्जुन कपूर विलेन के रोल में अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं. जबकि दीपिका पादुकोण का भी अलग लुक देखने को मिला है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इससे पहले ट्रेड एक्सपर्ट गिरीश जौहर ने सिंघम अगेन के ट्रेलर को लेकर जानकारी दी थी कि फिल्म का ट्रेलर 4 मिनट 45 सेकंड का होने वाला है. उन्होंने एक्स पर लिखा, ढेर सारे कैमियो के साथ सिंघम अगेन का ट्रेलर हिंदी फिल्म का सबसे लंबा ट्रेलर 4 मिनट 45 सेकंड का होने वाला है. रोहित शेट्टी कमर्शियल मास मसाला आ रहा है. वहीं ट्वीट में उन्होंने यह भी बताया कि सलमान खान का कैमियो भी फिल्म में होने वाला है, जिसकी खबरें हाल ही में अफवाह बताई गई थी.
बता दें कि सिंघम रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की फ्रेंचाइजी है, जो पुलिस ऑफिसर की कहानी पर आधारित है. इसका 2011 में सबसे पहले सिंघम आई थी, जिसके बाद 2014 में सिंघम अगेन, 2018 में सिंबा, 2021 में सूर्यवंशी और अब 2024 की दीवाली पर सिंघम अगेन आने वाली है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं