Singham Again Box Office Collection Day 1: अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, जैकी श्रॉफ, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण और सलमान खान की फिल्म सिंघम अगेन सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इन सभी सितारों के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी सिंघम अगेन का बजट भी अच्छा-खासा है. यह फिल्म कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इस बीच सिंघम अगेन के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है. नौ स्टार की इस फिल्म ने अपने पहले दिन ठीक-ठाक कमाई कर ली है.
वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार अजय देवगन की सिंघम अगेन ने अपने पहले दिन करीब 28-30 करोड़ रुपये की कमाई की है. हालांकि यह फिल्म के अनुमानित आंकड़े हैं. आपको बता दें कि सिंघम अगेन में सलमान खान ने कैमियो रोल किया है, जिसमें वह चुलबुल पांडे के रोल में दिखे हैं. रिलीज से पहले रोहित शेट्टी की इस फिल्म पर सेंसर बोर्ड ने अच्छी-खासी कैंची भी चलाई थी. सेंसर बोर्ड ने भगवान राम, सीता और भगवान हनुमान से रिलेटेड डायलॉग्स हटाने को कहा है. अर्जुन कपूर के किरदार जुबैर ने खुद की तुलना राक्षस राजा रावण से करने वाले एक डायलॉग को भी सेंसर कर दिया गया है. मेकर्स ने बदलावों पर सहमति जताई और सोमवार को फिल्म को U/A सर्टिफिकेट मिल गया.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
रोहित शेट्टी की टीम को 16 सेकंड का वह सीन्स पूरी तरह हटाने के लिए कहा गया था, जिसमें रावण सीता को पकड़ता, खींचता और धकेलता हुआ दिखाई दे रहा था, ताकि सीन्स में और अधिक ड्रामा लाया जा सके. एक सीन में ज़ुबैर का डायलॉग है- तेरी कहानी का रावण मैं हूं, तेरे चाहने को भेज. इसे बदलने के लिए कहा गया है. इसके साथ ही झंडे के रंग को भी बदलने के लिए कहा गया है. इस तरह से कई सीन्स को बदलने के लिए कहा गया है. अब फिल्म सारे सीन्स को बदलने के साथ रिलीज होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं