विज्ञापन
This Article is From Dec 30, 2018

Simmba Box Office Collection Day 2: रणवीर सिंह ने 'सिंबा' से किया धमाका, दो दिन कमाए इतने करोड़

Simmba Box Office Report: बॉलीवुड के सबसे एनर्जेटिक एक्टर का टैग ले चुके रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने साल के अंत में फिल्म 'सिंबा' (Simmba) से दर्शकों और अपने फैन्स को नए साल का तोहफा दिया है.

Also Read in
Simmba Box Office Collection Day 2: रणवीर सिंह ने 'सिंबा' से किया धमाका, दो दिन कमाए इतने करोड़
Simmba Box Office Collection Day 2: रणवीर सिंह (Ranveer Singh)
  • 'सिंबा' की धांसू कमाई जारी
  • दूसरे दिन कमाए इतने करोड़
  • रणवीर सिंह की जबरदस्त एक्टिंग
नई दिल्ली:

Simmba Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड के सबसे एनर्जेटिक एक्टर का टैग ले चुके रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने साल के अंत में फिल्म 'सिंबा' (Simmba) से दर्शकों और अपने फैन्स को नए साल का तोहफा दिया है. इस फिल्म के जरिए उन्होंने अपने ऊपर सक्सेसफुल एक्टर का ठप्पा भी लगवा लिया. रणवीर सिंह की यह साल की दूसरी फिल्म है, जो सुपरहिट साबित हुई दिख रही है. फिल्म क्रिटिक्स द्वारा मिले अच्छे रिव्यू और दबंग पुलिस बने रणवीर सिंह ने अपने अंदाज से लोगों का दिल जीत लिया. अब देखना है कि फिल्म पहले वीकेंड में कितनी कमा सकती है. हालांकि पहले दिन फिल्म ने 20.72 करोड़ रुपए कमाकर अपनी ही फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया. इससे पहले रणवीर सिंह की फिल्म 'पद्मावत' से 19 करोड़ रुपए का फर्स्ट डे कलेक्शन किया था, जो गुरुवार को रिलीज हुई थी.

Bollywood Quiz: बॉलीवुड में आए नए चेहरों में कौन सा चेहरा आपको सबसे ज्‍यादा पसंद आया?

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की इस फिल्म शुक्रवार की कमाई देखते यह उम्मीद है कि दूसरे दिन फिल्म का आंकड़ा करीब 25 करोड़ हो सकता है. रणवीर सिंह की फिल्म 'सिंबा' (Simmba) को शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' (Zero) से कोई भी नुकसान नहीं हुआ, क्योंकि उनकी फिल्म ने दर्शकों को पहले से ही निराश किया, जिसका फायदा उन्हें मिला. रोहित शेट्टी द्वारा निर्मित इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अजय देवगन का भी कैमियो रोल है, जिसमें वह 'सिंघम' का किरदार निभाते हुए नजर आए. फिल्म में सरप्राइज एलिमेंट होने की वजह से दर्शकों को क्लाइमेक्स ज्यादा पसंद भी आई. रणवीर के अलावा सारा अली खान (Sara Ali Khan) भी इस फिल्म से धमाकेदार भूचाल मचाया.

सिनेमाघर में 'Simmba' की एंट्री पर ऑडियंस का मचा हल्ला, हॉल में छिपे रणवीर सिंह का यूं आया रिएक्शन- देखें Video

रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के डायरेक्शन वाली रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) की 'सिम्बा (Simmba)' का बजट लगभग 80 करोड़ रु. बताया जा रहा है. लेकिन जिस तरह की ओपनिंग फिल्म को लगी है, उसे देखते हुए 'सिम्बा' चार दिन में 100 करोड़ रु. का आंकड़ा छू सकती है. हालांकि शाहरुख खान की बड़े बजट की फिल्म 'Zero' एक हफ्ते के बाद भी 100 करोड़ रु. से कोसों दूर है. रणवीर सिंह के लिए 'सिम्बा' काफी महत्वपूर्ण फिल्म है क्योंकि रणवीर सिंह का सोलो फिल्मों का रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं रहा है, और उनकी सभी बड़ी हिट फिल्में दीपिका पादुकोण के साथ ही हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Simmba Box Office Collection Day 2, Ranveer Singh, Sara Ali Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com