सलमान खान की ईद पर रिलीज हुई फिल्म सिकंदर जिसमें रश्मिका मंदाना, सत्यराज और काजल अग्रवाल जैसे कलाकार भी हैं, सिनेमाघरों में दर्शकों को आकर्षित करने के लिए संघर्ष करती नजर आ रही है. अपने चौथे दिन फिल्म की कमाई में करीब 50 फीसदी की गिरावट आई. इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक सिकंदर ने बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर 19 करोड़ रुपये कमाए. फिल्म को कुल 12.08 फीसदी हिंदी दर्शक मिले जिसमें सबसे ज्यादा दर्शक रात के शो में आए. रिलीज के चार दिनों के बाद भारत में सिकंदर का कुल नेट कलेक्शन 84.25 करोड़ रुपये है. दुनिया भर में एआर मुरुगादॉस के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने 123.75 करोड़ रुपये कमाए हैं, जिसमें 35 करोड़ रुपये विदेशी बाजार से आए हैं. हालांकि, फिल्म के प्रोडक्शन हाउस सलमान खान फिल्म्स ने दावा किया है कि फिल्म ने वर्ल्ड वाइड लेवल पर 141.5 करोड़ रुपये कमाए हैं.
भारत में सिकंदर का हर दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देखें (सोर्स: सैकनिल्क)
पहला दिन: 26 करोड़ रुपये
दूसरा दिन: 29 करोड़ रुपये
तीसरा दिन: 19.5 करोड़ रुपये
चौथा दिन: 9.75 करोड़ रुपये
कुल कलेक्शन: 84.25 करोड़ रुपये
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सिकंदर सलमान की सबसे कमजोर बॉक्स ऑफिस फिल्मों में से एक साबित हो रही है. उनकी पिछली थिएटर रिलीज टाइगर 3 ने अपने चौथे दिन 21.1 करोड़ रुपये कमाए थे. रिलीज से पहले, ट्रेड एक्सपर्ट्स ने अनुमान लगाया था कि सिकंदर 2025 की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस कमाई करने वाली फिल्मों में से एक होगी, लेकिन वीकेंड पर इसमें कोई खास बढ़ोतरी होने की संभावना नहीं है.
30 मार्च को रिलीज हुई सिकंदर को भी दर्शकों से सही रिस्पॉन्स नहीं मिला है. इसकी परेशानी और भी बढ़ गई, क्योंकि थिएटर रिलीज से पहले ही यह फिल्म इंटरनेट पर लीक हो गई जिससे इसकी बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस पर असर पड़ा.
हाल ही में एक इंटरव्यू में सलमान खान ने अपनी फिल्म के लिए तारीफ ना मिलने की बात कही. उन्होंने बॉलीवुड बबल से कहा, "उन्हें ऐसा लगता होगा कि जरूरत नहीं पड़ती मुझे लेकिन सबको जरूरी लगता है. (हर किसी को सपोर्ट की जरूरत है)."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं