सलमान खान की फिल्म सिकंदर इन दिनों चर्चा में है. फिल्म में सलमान खान के अलावा रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी और सत्यराज जैसी कलाकार मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म समीक्षकों की ओर से सिकंदर को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है. सलमान खान की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई भी कर रही है. हाल ही में ऐसी खबरें आईं कि कम दर्शक होने की वजह से कई सिनेमाघरों में सिकंदर के शोज कैंसिल किए जा रहे हैं. लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं हैं. कई जगहों पर सिकंदर के शोज कैंसिल होने के बजाय बढ़ा दिए गए हैं.
कुछ सिनेमा हॉल, जैसे मुंबई का जी7 मल्टीप्लेक्स (जिसमें गेटी-गैलेक्सी भी शामिल है) ने इसकी मजबूत मांग को देखते हुए ज्यादा शो जोड़े हैं, लेकिन सिकंदर को सूरत, अहमदाबाद, भोपाल और इंदौर जैसे शहरों में उम्मीद के मुताबिक प्रतिक्रिया नहीं मिली है. कई सिनेमा हॉल्स ने कम दर्शकों के कारण सिकंदर को बदलकर अन्य फिल्में लगा दी हैं. बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए एक ट्रेड विश्लेषक ने बताया, "मुंबई में किसी भी शो को दर्शकों की कमी के कारण रद्द होते नहीं देखा गया. पहले दो दिन में किसी भी शो को रद्द नहीं किया गया, लेकिन सूरत, अहमदाबाद, भोपाल, इंदौर जैसे शहरों में, जहां ईद का असर कम था, ऐसा हुआ."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सूरत के "द फ्राइडे सिनेमा" मल्टीप्लेक्स के मालिक किरीटभाई टी. वाघासिया ने बताया कि सोमवार को सुबह के 9:00 और 10:00 बजे के शो के लिए एक भी टिकट नहीं बिका. "मैं उम्मीद कर रहा था कि ईद के मौके पर फिल्म को अधिक दर्शक मिलेंगे, लेकिन रविवार को रिलीज के दिन हम अधिक टिकट बेच पाए. लगता है कि वर्ड ऑफ माउथ तेजी से फैलने के कारण सोमवार को बुरे आंकड़े सामने आए," उन्होंने कहा.
रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि जबकि अन्य शहरों में शो रद्द हो रहे थे या बदले जा रहे थे, मुंबई का प्रतिष्ठित गेटी-गैलेक्सी मल्टीप्लेक्स इस मामले में एक अपवाद साबित हो रहा है. मार्च 30 से "सिकंदर" वहां के दो सबसे बड़े हॉल्स – 991 सीट वाले गेटी और 818 सीट वाले गैलेक्सी में अच्छी चल रही है. 31 मार्च से शो की संख्या में इजाफा किया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं