Sikandar Box Office Collection Day 6: साजिद नाडियाडवाला की फिल्म सिकंदर धीमी रफ्तार से ही सही, लेकिन 200 करोड़ रुपये के कलेक्शन की तरफ बढ़ रही है. जैसा भाईजान ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि उनकी खराब से खराब फिल्म भी हो फैन्स उसे 100-200 करो़ड़ रुपये का कलेक्शन दिलवा ही देते हैं और यह बात उनकी सच होती नजर आ रही है. छठे दिन सलमान खान की सिकंदर ने 4.56 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए ये साबित कर दिया है कि भाईजान का क्रेज कम नहीं हुआ है.
सलमान खान की स्टार पावर से लैस सिकंदर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन धीमी रफ्तार से ही सही, लेकिन लगातार बढ़ रहा है. सिंकदर ने छठे दिन 4.56 करोड़ रुपये की कमाई की. जबकि इसने 5.38 करोड़ रुपये ग्रॉस कलेक्शन किया है. गौर करने वाली बात ये है कि भारी स्तर पर पायरेसी के बावजूद सलमान का स्टारडम फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकाए हुए है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
| सलमान खान की सिकंदर | सिकंदर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन |
| सिकंदर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 | 35.47 करोड़ रुपये ग्रॉस, 30.06 करोड़ रुपये नेट |
| सिकंदर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 | 39.37 करोड़ रुपये ग्रॉस, 33.36 करोड़ रुपये नेट |
| सिकंदर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3 | 27.16 करोड़ रुपये ग्रॉस, 23.01 करोड़ रुपये नेट |
| सिकंदर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4 | 13.85 करोड़ रुपये ग्रॉस, 11.73 करोड़ रुपये नेट |
| सिकंदर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5 | 8.28 करोड़ रुपये ग्रॉस, 7.02 करोड़ रुपये नेट |
| सिकंदर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6 | 5.38 करोड़ रुपये ग्रॉस, 4.56 करोड़ रुपये नेट |
इस तरह सलमान खान की सिकंदर ने छह दिन में 129.51 करोड़ रुपये का ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है जबकि 109.74 करोड़ रुपये नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है. महज चार दिन में सिकंदर ने वर्ल्डवाइड 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था, और भारत में केवल पांच दिन में 100 करोड़ क्लब में एंट्री मार ली थी. फिल्म अभी तक वर्ल्डवाइड 174.34 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुका है. सलमान खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटे हैं और इस बार उनके साथ हैं बेहद खूबसूरत रश्मिका मंदाना. फिल्म ‘सिकंदर' को प्रोड्यूस किया है साजिद नाडियाडवाला ने और इसे डायरेक्ट किया है ए.आर. मुरुगादॉस ने.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं