महानायक अमिताभ बच्चन की 'षमिताभ' ने बॉक्स ऑफ़िस पर तीन दिनों में 13 करोड़ 25 लाख की कमाई कर ली है। बताया जा रहा है कि 'षमिताभ' को महानगरों में तो अच्छे खासे दर्शक नसीब हुए पर छोटे शहरों या सिंगल स्क्रीन्स पर फिल्म को ज्यादा दर्शक नहीं मिल पाए।
फिल्म में दक्षिण के अभिनेता धनुष हैं, वहीं साउथ के स्टार कमल हासन की बेटी अक्षरा हासन भी। 'षमिताभ' में धनुष ने बोलने में असमर्थ व्यक्ति का किरदार निभाया है जिसे फिल्म में अमिताभ सिन्हा यानी अमिताभ बच्चन की आवाज़ नसीब होती है और धनुष बॉलीवुड के सुपरस्टार बनते हैं नाम रखा जाता है 'षमिताभ'।
फिल्म ने रिलीज़ के साथ ही दो दिनों में करीब आठ करोड़ की कमाई कर ली थी। शुक्रवार को 3.5 करोड़ रुपये और शनिवार को 4.75 करोड़ की 'षमिताभ' ने कमाई की। जबकि रविवार को कामकाजी लोगों की छुट्टी होने की वजह से 'षमिताभ' को फ़ायदा पहुंचा।
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
फ़िल्म ने रविवार को 5 करोड़ की कमाई कर ली। इस तरह अब तक 'षमिताभ' को बॉक्स ऑफ़िस पर कुल 13 करोड़ 25 लाख की कमाई हुई है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं