- सलमान खान और शाहरुख खान का थ्रोबैक वीडियो वायरल
- किंग खान की बात सुन इमोशनल हुए सलमान
- फैंस ने किया शाहरुख को सपोर्ट
बॉलीवुड के किंग खान के नाम से मशहूर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) इन दिनों चर्चाओं में आ गए हैं. किंग खान के बेटे आर्यन खान (Aryan khan) की ड्रग्स केस में गिरफ्तारी के बाद वे और उनका परिवार परेशान है. इस दौरान उनके घर सलमान खान भी पहुंचे थे साथ ही कई अन्य स्टार भी शाहरुख खान और आर्यन के फेवर में आए हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो सलमान खान (Salman Khan) के शो दस का दम का है. वीडियो में शाहरुख सलमान से ऐसी बात बोल देते हैं जिसके बाद सलमान खान भी इमोशनल बोकर किंग खान को गले लगा लेते हैं.
किंग खान ने कही बड़ी बात
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान (Salman Khan) शाहरुख से एक सवाल पूछते हैं. जिसके बाद शाहरुख खान (Shahrukh Khan) कहते हैं कि 'सलमान अगर मैं कभी परेशानी में हूं यहां तक की अगर मेरी फैमिली परेशानी में होगी, तो तुम साथ होगे' सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है. एक यूजर ने बोला 'ये है सच्ची दोस्ती' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- 'वाह करण अर्जुन'
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
फैंस ने किया शाहरुख को सपोर्ट
बता दें कि अपने सुपरस्टार को परेशान देख फैंस शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के घर 'मन्नत' के आगे जमा हो रहे हैं और शाहरुख और आर्यन को सपोर्ट कर रहे हैं. फैंस के हाथ में एक पोस्टर भी वायरल हो रहा है जिसपर लिखा है. आपना ख्याल रखें किंग खान.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं