विज्ञापन
This Article is From Nov 11, 2019

अजय देवगन की फिल्म का पोस्टर हुआ रिलीज तो शाहरुख खान बोले- दो मोटरसाइकिल पर स्टंट करने से...

बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने किया अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर (Tanhaji: The Unsung Warrior)' के पोस्टर पर ट्वीट...

अजय देवगन की फिल्म का पोस्टर हुआ रिलीज तो शाहरुख खान बोले- दो मोटरसाइकिल पर स्टंट करने से...
अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'तान्हा जी' का पोस्टर हुआ रिलीज
  • अजय देवगन की फिल्म का पोस्टर हुआ रिलीज
  • शाहरुख खान ने ट्वीट कर किया यह कमेंट
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ट्वीट
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की अपकमिंग फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर (Tanhaji: The Unsung Warrior)' का हाल ही में पोस्टर रिलीज हुआ है. इस फिल्म में 'सिंघम' यानी अजय देवगन एक योद्धा का किरदार निभाते नजर आएंगे. फिल्म में अजय के अलावा सैफ अली खान भी मुख्य भूमिका निभाएंगे. वहीं, 'तान्हा जी' फिल्म को लेकर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने एक ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस ट्वीट में शाहरुख ने अजय देवगन की फिल्म को शुभकामनाएं दी हैं. बता दें, फिल्म 'तान्हा जी' एक्टर अजय देवगन के फिल्मी करियर की 100वीं फिल्म होगी.

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को सफर में मिले नए दोस्त, क्यूट Photos हुईं वायरल

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने ट्वीट किया, 'मेरे दोस्त अजय देवगन अपनी 100 वीं फिल्म और भी कई फिल्मों को लेकर तैयार हैं. इस मील के पत्थर को पार करने के लिए आपको बहुत सारी शुभकामनाएं. एक ही समय में दो मोटरसाइकिल वाले स्टंट से लेकर, आपने बहुत लंबा सफर तय किया है. इस तरह सवारी करते रहें और 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर (Tanhaji: The Unsung Warrior)' के लिए आपको ऑल द बेस्ट.'

शाहरुख खान को आयुष्मान खुराना की पत्नी पर आया गुस्सा, बोले- सब चीज ठीक है, लेकिन जब बात मेरे...Tweet वायरल

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं, हालांकि इस पर अभी तक अजय देवगन का कोई रिएक्शन नहीं आया है. बता दें, अजय देवगन (Ajay Devgn) और सैफ अली खान की ये अपकमिंग फिल्म अगले साल 10 जनवरी को रिलीज होगी. इस फिल्म में काजोल, नेहा शर्मा और पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे.

..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

लेखक के बारे में
img
प्रतिभा गौड़
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shah Rukh Khan, Shah Rukh Khan Reaction, Ajay Devgn, Shah Rukh Khan Reaction On Ajay Devgn Film, Tanha Ji, Tanha Ji Poster Release, Tanhaji: The Unsung Warrior
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com