विज्ञापन
This Article is From Jan 21, 2020

शाहरुख खान की कोल्ड ड्रिंक में गिरी थी मक्खी फिर भी पी गए पूरा गिलास, उल्टियों से हुआ बुरा हाल

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने बताया कि उनकी कोल्ड ड्रिंक में मक्खी गिर गई थी, इसके बाद भी वह उसे पी गए थे.

शाहरुख खान की कोल्ड ड्रिंक में गिरी थी मक्खी फिर भी पी गए पूरा गिलास, उल्टियों से हुआ बुरा हाल
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने बताया कि उनके गिलास में मक्खी गिर गई थी
  • शाहरुख खान अपनी पहली सैलरी से देखने गए थे ताजमहल
  • एक्टर के गिलास में गिरी थी मक्खी फिर भी पी गए थे कोल्ड ड्रिंक
  • शाहरुख खान ने डांस प्लस में बताई जिंदगी से जुड़ी खास बातें
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों फिल्मों से भले ही दूर हैं, लेकिन वह लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं. हाल ही में शाहरुख खान रेमो डीसूजा के शो डांस प्लस 5 में अपकमिंग एपिसोड की शूटिंग के लिए गए. डांस प्लस का यह एपिसोड 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के खास मौके पर आएगा. डांस प्लस 5 में शाहरुख खान ने शो का लुत्फ उठाने के साथ-साथ अपनी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें भी बताईं. मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान ने डांस प्लस 5 में बताया कि वह अपनी पहली तन्ख्वाह से ताजमहल देखने गए थे. लेकिन सफर से लौटते वक्त उनकी हालत पूरी तरह खराब हो गई थी. 

अक्षय कुमार बर्थडे पर मम्मी को लेकर गए कसीनो, Video हुआ वायरल

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने अपने इस सफर के बारे में बताते हुए कहा, "मैं अपनी पहली तनख्वाह से ताजमहल देखने गया, जो कि 50 रुपये थी. लेकिन पूरा पैसा ट्रेन की टिकट पर ही खर्च हो गया. जो बचे हुए पैसे थे उससे मैंने एक गिलास कोल्ड ड्रिंक ली. उसमें एक मक्खी गिर गई थी, लेकिन फिर भी मैं उसे पी गया और फिर मैं अपने वापसी के सफर में उल्टियां करते हुए आया." शाहरुख खान ने इसके अलावा कहा कि जब वह 95 साल के हो जाएंगे, तब भी वह छैया-छैया पर डांस करेंगे. उन्होंने कहा, "जब मैं 95 वर्ष का हो जाउंगा, तभी मैं छैया छैया पर नाचता रहूंगा. ट्रेन की छत पर व्हील चेयर के जरिए बैठूंगा. और हां, मैं अपने साथ रेमो को भी ले जाऊंगा."

प्रियंका चोपड़ा ने उर्वशी रौतेला को दी खास सलाह तो एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर खोल दिया राज

वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) आखिरी बार फिल्म जीरो में नजर आए थे. इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) मुख्य भूमिका में दिखाई दी थीं. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखाने में कामयाब नहीं हुई थी. इसके बाद से शाहरुख खान ने अपनी किसी भी फिल्म को लेकर कोई घोषणा नहीं की है. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shah Rukh Khan, Shah Rukh Khan Reveal About Taj Mahal Trip, Bee Fell Into Shah Rukh Khan Glass
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com