बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान ने अपने करियर में कमाल की सुपरहिट फिल्में दी हैं, जिसके चलते उनका स्टारडम आज भी बरकरार है. इतना ही नहीं, उनकी पिछली 3 में से 2 फिल्में 1000 करोड़ क्लब में एंट्री भी कर चुकी हैं. ब्लॉकबस्टर फिल्मों के साथ-साथ शाहरुख खान के करियर में कई ऐसी भी फिल्में रही हैं, जो उनके रिजेक्ट करने के बाद बहुत बड़ी हिट साबित हुईं. कुछ फिल्में तो कल्ट क्लासिक भी कहलाईं और एक फिल्म ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई. तो आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ आइकॉनिक फिल्मों के बारे में, जिसे किंग खान ने करने से मना कर दिया था.
3 इडियट्स
बॉलीवुड की कल्ट क्लासिक मानी जाने वाली फिल्म 3 इडियट्स को शाहरुख खान ने अपने बिज़ी शेड्यूल के चलते नकार दिया था. फिल्म आगे चलकर साल 2009 की हाइएस्ट ग्रॉसर फिल्म बनी और तकरीबन 460 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एक था टाइगर
2012 में आई फिल्म एक था टाइगर को पहले शाहरुख खान को ऑफर किया गया था पर अपनी कुछ शर्तों की वजह से वह इस फिल्म को नहीं कर पाए थे, जिसे बाद में सलमान खान ने किया और फिल्म ने अमूमन 320 करोड़ की कमाई की थी.
रोबोट
शाहरुख खान को डायरेक्टर एस.शंकर ने अपनी फिल्म रोबोट में लीड रोल ऑफर किया था, जिसे उन्होंने आपसी तालमेल की कमी के चलते ठुकरा दिया था. इस किरदार को अंत में रजनीकांत ने निभाया और फिल्म ने वर्ल्डवाइड 290 करोड़ की कमाई की.
मुन्ना भाई MBBS
शाहरुख खान को मुन्ना भाई MBBS के लिए चुना गया था पर कमर में चोट के कारण वे इस फिल्म को नहीं कर पाए थे. इस फिल्म से संजय दत्त ने कमबैक किया और फिल्म ने कुल 140 करोड़ की कमाई की थी.
लगान
2001 की ऑस्कर के लिए चुनी गई फिल्म लगान में आशुतोष गोवारिकर ने शाहरुख खान को लीड रोल ऑफर किया था, जिसे बाद में आमिर खान ने निभाया और फिल्म को काफी सरहान मिली थी.
जोधा-अकबर
आशुतोष गोवारिकर की ही एक और फिल्म जोधा-अकबर में शाहरुख को बादशाह अकबर का रोल ऑफर हुआ था, जिसे उन्होंने नकार दिया और ऋतिक रोशन ने यह भूमिका निभाई.
कहो ना प्यार है
ऋतिक रोशन की डेब्यू फिल्म कहो ना प्यार है को पहले शाहरुख खान को ऑफर किया गया था और फिल्म ने वर्ल्डवाइड 44 करोड़ की कमाई की थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं