- शाहरुख खान को रोमांटिक सीन के बीच करना पड़ा काजोल को पिंच
- एक्टर ने बताया कि इसी से वह सीन सही हुआ
- शाहरुख और काजोल का पुराना वीडियो हुआ वायरल
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और एक्ट्रेस काजोल (Kajol) की जोड़ी ने फिल्मी दुनिया में जबरदस्त पहचान बनाई है. 'बाजीगर' से लेकर 'कुछ कुछ होता है' और 'माय नेम इज खान' तक शाहरुख और काजोल की जोड़ी को खूब पसंद किया गया. शाहरुख और काजोल का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों 'कॉफी विद करण' में फिल्म बाजीगर की शूटिंग के बारे में बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने बताया कि कैसे वह बाजीगर में एक रोमांटिक सीन शूट कर रहे थे, लेकिन वह सीन सही से शूट नहीं हो पा रहा था. ऐसे में सरोज खान ने शाहरुख को सलाह दी कि वह काजोल को पिंच कर ले.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने इस बारे में बात करते हुए करण जौहर (Karan Johar) से कहा, "वह गाने का सेंशुअल पार्ट था. हम दोनों ही बहुत नए थे. लाइन थी 'मेरा दिल था अकेला, मैंने खेल ऐसा खेला' और इसपर उन्हें परफॉर्म करना था. वह इस सीन को ठीक से नहीं कर पा रही थी. हम दोनों ही ऐसे रिएक्ट नहीं कर रहे थे कि वह सीन असली लगे. यह कुछ ऐसा था, जो हम साधारण तौर पर नहीं करते हैं. काजोल कुछ ऐसा शॉट नहीं करतीं, जो वह नॉर्मली नहीं करती हैं. ऐसे में सरोज जी वहां आईं और उन्होंने मुझे धीरे से कहा, 'तुम उसको ऐसा कुछ पिंच-विंच कर दो..."
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने आगे बताया, "मैं शॉट के दौरान काजोल (Kajol) को पिंच कर दिया और इसी के जरिए हम वह शॉट सही से कर पाए. यह थोड़ा वल्गर जरूर लगता है लेकिन यह था नहीं." बता दें कि बाजीगर के बाद से ही शाहरुख खान और काजोल फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, करण अर्जुन, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी कम और माय नेम इज खान जैसी फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं. इसके अलावा काजोल ने शाहरुख खान के साथ फिल्म दिलवाले में भी मुख्य भूमिका अदा की है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं