न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट की सीढ़ियों पर बिछे रेड कार्पेट पर पोज देने का सपना हर बॉलीवुड और हॉलीवुड सेलिब्रिटी का होता है. हर साल मेट गला का आगाज यहीं पर होता है, जिसमें सेलिब्रिटीज अपना जलवा बिखेरते हैं. इस हफ्ते की शुरुआत मेट गाला 2024 से हुई, जिसमें भारतीय अभिनेत्री आलिया भट्ट से लेकर नताशा पूनावाला, सुधा रेड्डी जैसे कई इंडियन सेलेब्स ने शिरकत की और यहां पर खूब पोज दिए. लेकिन आज हम आपको दिखाते हैं बॉलीवुड का मेट गाला, जो 80-90 के दौर से चला आ रहा है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
अमिताभ से लेकर मिथुन तक का इंडियन मेट गाला
इंस्टाग्राम पर radionasha नाम से बने पेज पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की कुछ तस्वीरों के कोलाज का एक वीडियो शेयर किया गया है. जिसमें अमिताभ बच्चन से लेकर माधुरी दीक्षित, मिथुन चक्रवर्ती, सैफ अली खान तक वीयर्ड कपड़े पहने नजर आ रहे हैं और इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा कि बॉलीवुड सेलिब्रिटी 80-90 के दौर में मेट गाला में जाते तो. इसमें पहले अमिताभ बच्चन लहंगा-चोली पहने नजर आ रहे हैं. वहीं, रेखा भी वैंपायर लुक में नजर आ रही हैं. धर्मेंद्र और मिथुन चक्रवर्ती का अतरंगी अंदाज भी बड़ा कमाल है, तो शाहरुख और सैफ अली खान को टॉवल लपेटा देखा आपकी हंसी भी छूट जाएगी, दोनों नीले रंग का फेस पैक भी चेहरे पर लगाए हुए हैं.
लोगों की छूटी हंसी
काजोल, जीनत अमान, सुनील शेट्टी, मिथुन चक्रवर्ती से लेकर अक्षय कुमार सभी के अतरंगी लुक देखने को मिल रहे हैं. एक ने लिखा- 'ये मेट गाला तो 80 के दशक से चल रहा है.' वहीं दूसरे ने लिखा- 'अरे ये क्या चीज है.' इस तरह के कई कमेंट लोग इन फोटोज पर कर रहे हैं. इस साल के मेट गाला की बात करें तो आलिया भट्ट पेस्टल कलर की साड़ी में नजर आईं हैं. उनकी हेयर एसेसरी ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए. आलिया की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.
सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का ये अतरंगी ड्रेस पहने वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और सैकड़ों लोग इसे लाइक कर चुके हैं. कोई तस्वीरों को देखकर अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रहा, तो कोई इसे पुराने जमाने का मेट गाला कह रहा हैं. बता दें कि पूरी दुनिया में मेट गाला इवेंट की चर्चा होती है. इस बार मेट गाला 2024 की थीम स्लीपिंग ब्यूटीज: रीवाकिंग फैशन है, जिसमें हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अपना जलवा बिखेर रहे हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट, मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी, नताशा पूनावाला, सुधा रेड्डी जैसे कई भारतीय शख्सियत भी मेट गाला इवेंट में इस साल पहुंचे हैं.
Pushpa 2: अरे भाई Pushpa Pushpa Song के नाम पर यह क्या कर डाला?| Allu Arjun
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं