करिश्मा कपूर भले ही फिल्मों की लाइमलाइट से दूर हों, लेकिन सोशल मीडिया पर करिश्मा की पॉपुलेरिटी बरकरार है. उनकी खूबसूरती को फैंस आज भी पहले जैसे ही एडमायर करते हैं. 90 के दशक में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली अभिनेत्रियों में करिश्मा कपूर का नाम फेवरेट एक्ट्रेस की लिस्ट में पहले नंबर पर है. यही वजह है कि आज भी करिश्मा कपूर की दिलकश तस्वीरों और खूबसूरत अदाओं पर फैंस जान छिड़कते हैं. एक्टिंग वर्ल्ड में भले ही करिश्मा एक्टिव न हों लेकिन उनका स्टाइल और उनकी ब्यूटी के सामने आज भी मॉडर्न ऐज की एक्ट्रेसेस फीकी पड़ जाती है. करिश्मा कपूर ने अपना एक लेटेस्ट खूबसूरत वीडियो क्लिप इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर किया है. इस वीडियो में करिश्मा को देखकर यही कहा जा सकता है कि उनके लिए उम्र बस एक नंबर है. करिश्मा इस वीडियो में बहुत यंग और बेहद खूबसूरत दिख रही हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ब्लू शार्ट ड्रेस में बला की खूबसूरत दिख रही हैं करिश्मा
सोशल मीडिया पर करिश्मा की खूबसूरती के खूब चर्चे हैं. एक बार फिर करिश्मा कपूर ने अपना एक लेटेस्ट वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर फैंस के दिल की धड़कनें बढ़ा दी हैं. उन्होंने इस वीडियो में ब्लू कलर का वन पीस कैरी किया है. कॉलर वाले इस शॉर्ट ड्रेस में करिश्मा कहर ढा रही हैं. इस वीडियो की शुरुआत में करिश्मा कपूर आईने के सामने खड़े होकर खुद को सजाती संवारती दिख रही हैं. उसके बाद वो लॉन में बाहर चलते और दौड़ते हुए देखी जा सकती हैं. मस्ती के मूड में करिश्मा कभी अपनी खुली ज़ुल्फ़ों के साथ खेल रही हैं तो कभी फैंस को हेलो का इशारा कर रही हैं. इस वीडियो में करिश्मा की खूबसूरती को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे उम्र को वो काफी साल पीछे छोड़ आई हैं और एक बार फिर फैंस के सामने उनकी पुरानी करिश्मा लौट आयी है.
सिनेमेटिक मूड में बनाया ये वीडियो
करिश्मा कपूर ने अपने इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही फुल फिल्मी कैप्शन दिया है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के कैप्शन में लिखा, 'सिनेमैटिक मूड ट्राई करने का फैसला किया और देखिए ये वीडियो आपके सामने है'. करिश्मा कपूर के इस बेहद खूबसूरत वीडियो पर बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने कमेंट किया है. सोनम ने करिश्मा की खूबसूरती की तारीफ करते हुए लिखा 'Oh my God U look Amazing'. वही उनके फैंस ने भी तारीफों के कसीदे पढ़ना शुरू कर दिया है. करिश्मा के एक फैन ने लिखा, 'आप इतनी खूबसूरत क्यों हों', तो दूसरे ने लिखा, 'आप आज भी उतनी ही खूबसूरत दिखती हैं जितनी पहले थीं'.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं