विज्ञापन

करोड़ों की कमाई करने वाले अक्षय कुमार का छलका दर्द, फिल्म इंडस्ट्री में 36 साल बिताने के बाद बोले- छोटा महसूस करता हूं

व्हील ऑफ फॉर्चून शो में एक कंटेस्टेंट की एकडेमिक उपलब्धियों से प्रभावित होकर अक्षय कुमार ने कहा कि जब वह किसी विद्वान व्यक्ति से मिलते हैं, तो उन्हें अपनी कम पढ़ाई का एहसास होता है. अक्षय ने यह भी स्वीकार किया कि पढ़ाई में उनकी कभी खास रुचि नहीं रही.

करोड़ों की कमाई करने वाले अक्षय कुमार का छलका दर्द, फिल्म इंडस्ट्री में 36 साल बिताने के बाद बोले- छोटा महसूस करता हूं
अक्षय कुमार को इस बात को लेकर हो जाते हैं शर्मिंदा

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार के पास वैसे तो शायद किसी चीज की कमी नहीं है. लेकिन हाल में एक टीवी शो के दौरान उन्होंने कबूल किया कि एक चीज को लेकर उनके मन में कसक है. खिलाड़ी कुमार ने मजिकया अंदाज में कहा कि ज्यादा पढ़े-लिखे लोगों के सामने वह खुद को असहज और थोड़ा इनसिक्योर महसूस करते हैं. व्हील ऑफ फॉर्चून शो में एक कंटेस्टेंट की एकडेमिक उपलब्धियों से प्रभावित होकर अक्षय कुमार ने कहा कि जब वह किसी विद्वान व्यक्ति से मिलते हैं, तो उन्हें अपनी कम पढ़ाई का एहसास होता है. उन्होंने साफ तौर पर कहा, “मुझ जैसा आदमी, जो ज्यादा पढ़ा-लिखा नहीं है, वह आप जैसे लोगों के सामने कभी-कभी खुद को बहुत छोटा महसूस करता है.”

पत्नी ट्विंकल खन्ना पर जताया गर्व

अक्षय ने यह भी स्वीकार किया कि पढ़ाई में उनकी कभी खास रुचि नहीं रही. उन्होंने कहा कि कई बार उन्हें लगता है कि काश उन्होंने और पढ़ाई की होती, लेकिन अब यह संभव नहीं है. इस बीच उन्होंने अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना का जिक्र करते हुए कहा कि वह एक सफल ऑथर हैं. अक्षय ने बताया कि ट्विंकल अब तक कई किताबें लिख चुकी हैं और अपनी अगली किताब पर काम कर रही हैं. इस बातचीत के दौरान खिलाड़ी कुमार ने मजाकिया अंदाज में यह भी खुलासा किया कि उन्होंने आज तक अपनी पत्नी की एक भी किताब नहीं पढ़ी है. उन्होंने हंसते हुए कहा, “जब भी मैं पढ़ने बैठता हूं, पता नहीं क्यों मेरी आंखों से पानी निकलने लगता है.”

मजाकिया अंदाज ने जीता दिल

शो के दौरान अक्षय ने कंटेस्टेंट से मजाक करते हुए पूछा कि इतनी डिग्रियां लेकर आखिर वह जाना कहां चाहती हैं. इस पर कंटेस्टेंट ने जवाब दिया कि इन्हीं डिग्रियों की वजह से उन्हें यहां आने और अक्षय से मिलने का मौका मिला. अक्षय का यह बेबाक और हल्का-फुल्का अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है.

यह भी पढ़ें: मधुबाला की ये 10 तस्वीरें हैं इंटरनेट पर सबसे यूनिक, खूबसूरती की वो मिसाल जिसे आज तक कोई छू नहीं पाया

लेखक के बारे में
img
शिखा यादव
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akshay Kumar, Akshay Kumar News, Akshay Kumar Reality Show, Wheel Of Fortune, Akshay Kumar Education
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com