विज्ञापन
This Article is From Jun 12, 2018

Sanju के बाद देखें Manju का ट्रेलर, वीडियो देख हो जाएंगे हंसते-हंसते लोटपोट..

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म Sanju के ट्रेलर के स्पूफ वीडियो की कहानी मंजू नामक काम वाली बाई के इर्दगिर्द घूमती है, जिसने अपनी मालकिनों का जीना-हराम कर रखा है.

Sanju के बाद देखें Manju का ट्रेलर, वीडियो देख हो जाएंगे हंसते-हंसते लोटपोट..
सोशल मीडिया पर वायरल Sanju का स्पूफ Manju
  • 'संजू' के ट्रेलर का स्पूफ वीडियो वायरल
  • काम वाली बाई पर आधारित 'मंजू' का वीडियो
  • 4 लाख बार देखा गया 'मंजू' का वीडियो
नई दिल्ली: राजकुमार हिरानी की आगामी फिल्म 'संजू' के टीजर से लेकर ट्रेलर तक को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया था. फिल्म के दोनों गाने आते ही यूट्यूब पर छा रहे. संजय दत्त की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं. इसमें रणबीर कपूर लीड रोल निभा रहे हैं. ट्रेलर और टीजर में रणबीर हू-ब-हू संजय दत्त की तरह लग रहे हैं. 'संजू' को मिली पॉपुलैरिटी के बीच 'मंजू' का ट्रेलर सामने आया है, जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे.

जब ड्रग्स ने बिगाड़ा संजय दत्त का हाल, मांगनी पड़ी भीख; 52 लाख बार देखा गया Video

'मंजू' का ट्रेलर एक दिन पहले यू-ट्यूब पर अपलोड किया था, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. 'संजू' के ट्रेलर के स्पूफ वीडियो की कहानी मंजू नामक काम वाली बाई के इर्दगिर्द घूमती है, जिसने अपनी मालकिनों का जीना-हराम कर रखा है. वीडियो में मंजू की एक्टिंग और उसके कारनामे देख आपकी हंसी छूट जाएगी.

देखें, वीडियो...


Sanju की लाइफ में 5 महिलाएं हुईं एक्सपोज, अब खुल जाएंगे सारे राज

बता दें, 'संजू' 29 जून, 2018 को रिलीज होगी. राजकुमार हिरानी द्वारा लिखित व निर्देशित इस बायोपिक फिल्म में रणबीर कपूर, मनीषा कोईराला, परेश रावल, अनुष्का शर्मा, दीया मिर्जा और सोनम कपूर ने काम किया है.

देखें, 'संजू' का ट्रेलर...


Sanju Movie Trailer: 'मैं बेवड़ा हूं, ठरकी हूं... लेकिन टेररिस्ट नहीं', रणबीर कपूर का धमाकेदार अंदाज

संजय दत्त के शुरुआती करियर से लेकर अब तक जितने भी अच्छे-बुरे पड़ाव आए हैं, फिल्म में सभी परिस्थितियों को दिखाया गया है. 'संजू' के ट्रेलर में इसकी झलक देखने को मिलती है.  

VIDEO: मैं बचपन से ही संजय दत्त का फैन हूं- रणबीर कपूर ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanju, Ranbir Kapoor, Sanjay Dutt, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com