विज्ञापन

संजू सैमसन के सिक्स मारने से पहले जिस एक्टर ने कर दिया था ऐलान, अब अल्लू अर्जुन के साथ बनाने जा रहा फिल्म

जोसेफ जल्द एक नई फिल्म शुरू करने जा रहे हैं, जिसमें लीड रोल साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन निभाएंगे. टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद जोसेफ का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसमें उनके प्रिडिक्ट करते ही सैमसन ने छक्का मार दिया था.

संजू सैमसन के सिक्स मारने से पहले जिस एक्टर ने कर दिया था ऐलान, अब अल्लू अर्जुन के साथ बनाने जा रहा फिल्म
अल्लू अर्जुन की फिल्म डायरेक्ट करेगा संजू सैमसन का यह दोस्त!
नई दिल्ली:

टी-20 वर्ल्ड कप में अपने अलग अंदाज से सुर्खियां बटोरने वाले एक्टर-फिल्ममेकर बासिल जोसेफ एक बार फिर चर्चा में हैं. लेकिन इस बार खबर क्रिकेट के मैदान से नहीं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री में नए धमाके को लेकर है. एक सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक, जोसेफ जल्द एक नई फिल्म शुरू करने जा रहे हैं, जिसमें लीड रोल साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन निभाएंगे. मलयाली फैनबेस रखने वाले अल्लू अर्जुन के लिए यह पहला मौका है, जब कोई मलयाली डायरेक्टर उनकी फिल्म डायरेक्ट करेगा. इस फिल्म को AA25 के नाम से लॉक कर दिया गया है और शूटिंग अगले साल से शुरू होने की उम्मीद है. 

सटीक प्रेडिक्शन से बटोरी थीं सुर्खियां 

टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद जोसेफ का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था. यह वीडियो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम का है, जहां इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था. वीडियो में बासिल कैमरे की ओर मुस्कुराते हुए कहते हैं, 'सिक्स… सिक्स…' और इसके कुछ ही सेकंड बाद उनके दोस्त संजू सैमसन ने बॉल को बॉउंड्री पार भेज दिया. 

ये भी पढ़ें- कौन है संजू सैमसन का जिगरी यार बेसिल, 20 करोड़ में बना दी थी सुपरहीरो मूवी, कहलाता है सिनेमा की हिट मशीन

अल्लू अर्जुन ने नाम की खास उपलब्धि 

अल्लू अर्जुन ने हाल ही में इंडियन सिनेमा में अपने 23 साल पूरे किए हैं. सिनेमा में उनका सफर शानदार रहा है. रीजनल सिनेमा से लेकर एक पैन-इंडिया स्टार बनने तक, उन्होंने देश में एक खास पहचान बनाई है. 'बनी' से लेकर 'पुष्पा' तक, उन्होंने कई तरह के किरदार निभाए हैं, जिसमें सीरियस, रोमांटिक और यहां तक कि कॉमेडी भी शामिल है.

वर्क फ्रंट की बात करें, तो अल्लू अर्जुन फिलहाल फिल्ममेकर लोकेश कनगराज के साथ एक एक फिल्म (AA23) पर काम करने जा रहे हैं. इस फिल्म का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर देंगे. इसके अलावा वह डायरेक्टर एटली के साथ भी काम करेंगे. वहीं, अल्लू अर्जुन को इससे पहले 'पुष्पा 2: द रूल' में देखा गया था, जो एक ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी.

ये भी पढ़ें- करिश्मा कपूर को किया इस 25 साल पुरानी फिल्म के लिए साइन, शाहरुख खान ने करवा दिया था रिप्लेस, प्रेग्नेंसी में शूट किया गाना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Basil Joseph, Allu Arjun, Sanju Samson
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com