विज्ञापन

बॉलीवुड का सबसे कंट्रोवर्शियल हीरो, इसके नाम दर्ज हैं 1000-1000 करोड़ की 4 फिल्में, आज तक कोई दूसरा नहीं बना सका ये रिकॉर्ड

हम जिस हीरो की बात कर रहे हैं वह फिल्म इंडस्ट्री का सबसे कंट्रोवर्शियल हीरो रहा है. लेकिन सेकेंड इनिंग में उनके करियर ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि बड़े-बड़ों को पीछे छोड़ दिया है.

बॉलीवुड का सबसे कंट्रोवर्शियल हीरो, इसके नाम दर्ज हैं 1000-1000 करोड़ की 4 फिल्में, आज तक कोई दूसरा नहीं बना सका ये रिकॉर्ड
इस हीरो को पहचान पाए आप?
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड और भारतीय सिनेमा में बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ क्लब एक खास अचीवमेंट मानी जाती है. कई एक्टर्स इस मुकाम तक पहुंचे हैं लेकिन एक नाम ऐसा है जिसने इस क्लब में सबसे ज्यादा फिल्मों का रिकॉर्ड अपने नाम किया है. संजय दत्त अब तक इकलौते ऐसे भारतीय एक्टर हैं जिनकी चार फिल्में वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी हैं. यह अचीवमेंट किसी और एक्टर के पास नहीं है. उनका इन फिल्मों में लीड किरदार हो या स्पेशल अपीयरेंस, कमाई का जादू हर बार चला.

संजय दत्त की ये चार फिल्में हैं के.जी.एफ चैप्टर 2, जवान, धुरंधर, धुरंधर द रिवेंज. इस रिकॉर्ड की तुलना में शाह रुख खान के नाम दो फिल्में हैं पाठान और जवान. प्रभास और रणवीर सिंह के पास भी दो-दो फिल्में इस क्लब में शामिल हैं. आमिर खान की दंगल जैसी फिल्म ने तो 2000 करोड़ का रिकॉर्ड बनाया, लेकिन टोटल नंबर में संजय दत्त सबसे ऊपर हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें: चिरैया में कौन है वो एक्टर जिसने किया पत्नी का रेप करने वाले पति का किरदार, सीरीज टॉप पर कर रही ट्रेंड

भारतीय सिनेमा में अब तक कुल 10 फिल्में 1000 करोड़ क्लब का हिस्सा बन चुकी हैं, जिनमें दक्षिण भारतीय सिनेमा की बड़ी फिल्में जैसे बाहुबली 2, आरआरआर, कल्कि 2898  एडी और पुष्पा सीरीज भी शामिल हैं. समय के साथ बॉक्स ऑफिस का स्तर बढ़ता जा रहा है. पहले 500 करोड़ भी बड़ी बात होती थी, अब 1000 करोड़ नॉर्मल टार्गेट बन गया है.

संजय दत्त की इस अचीवमें को चार दशक लंबे करियर का नतीजा कहा जा सकता है. उनकी फिल्मों में वैरायटी है और दमदार किरदार हमेशा चर्चा में रहते हैं. आने वाली फिल्मों जैसे राजा शिवाजी, बाप और के.डी. द डेविल से भी उन्हें और सक्सेस मिलने की उम्मीद है. यह रिकॉर्ड दिखाता है कि संजय दत्त बॉक्स ऑफिस पर एक अनोखा मुकाम हासिल कर चुके हैं, जो आज तक कोई और अभिनेता दोहरा नहीं पाया.

यह भी पढ़ें: 12 की उम्र में बनी सिंगर, 18 में की 14 साल बड़े शख्स से शादी, 19 में हुआ तलाक, अब पहली शादी को बताया सबसे बड़ी भूल

लेखक के बारे में
img
उर्वशी नौटियाल
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood Industry Records, Bollywood Film Industry, 1000 Crore Club Movies, Bollywood Biggest Record, Sanjay Dutt Record, South Superstar Prabhas, Actors With 1000 Crore Club Movies, 1000 Crore Club Record, Sanjay Dutt Movies, Sanjay Dutt 1000 Crore Movies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com