विज्ञापन
This Article is From Jan 24, 2018

संजय दत्त की बायोपिक शूट करते वक्त हुआ कुछ ऐसा, सोनम कपूर ने खोले राज

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर का कहना है कि अभिनेता संजय दत्त की बायोपिक की शूटिंग यात्रा मजेदार रही.

संजय दत्त की बायोपिक शूट करते वक्त हुआ कुछ ऐसा, सोनम कपूर ने खोले राज
  • सोनम ने मंगलवार को ट्वीट किया
  • दत्त की बायोपिक की शूटिंग सोमवार को होगी पूरी
  • शीर्ष भूमिका में दिखेंगे फिल्म में रणबीर कपूर
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर का कहना है कि अभिनेता संजय दत्त की बायोपिक की शूटिंग यात्रा मजेदार रही. सोनम ने मंगलवार को ट्वीट किया, कड़ी मेहनत और प्रयास के लिए पूरी दत्त टीम का धन्यवाद. यह यात्रा मजेदार रही और आप सभी के बिना कुछ भी संभव नहीं होता! दत्त बायोपिक, 29 जून. रणबीर कपूर, राजकुमार हिरानी, विधु विनोद चोपड़ा. राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित दत्त की बायोपिक की शूटिंग सोमवार को पूरी होगी.

संजय दत्त से लेकर दिलीप कुमार तक, बाल ठाकरे का फिल्मी दुनिया से था गहरा नाता
फिल्म में रणबीर कपूर शीर्ष भूमिका में दिखेंगे. इसमें अनुष्का शर्मा, दीया मिर्जा, मनीषा कोइराला, परेश रावल और विक्की कौशल जैसे सितारे भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म विधु विनोद चोपड़ा और हिरानी द्वारा सह-निर्मित है. यह फिल्म 29 जून को रिलीज होगी.

VIDEO: 'भूमि' में संजय दत्त का दमदार अभिनय लेकिन नयापन नहीं

(इनपुट आईएएनएस से)

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanjay Dutt, Sanjay Dutt Biopic, Dutt Biopic, Sonam Kapoor, Ranbir Kapoor, Rajkumar Hirani
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com