विज्ञापन

VIDEO: LPG सिलेंडर की देश में कमी, एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो, बना दिया वीआईपी

LPG cylinders Shortage Funny Video: 'मैंने दिल तुझको दिया' फेम एक्ट्रेस समीरा रेड्डी की जिंदगी का स्पेशल गेस्ट'एलपीजी सिलेंडर' बन गया है, जिसके चलते उन्होंने वीडियो शेयर किया है.  

VIDEO: LPG सिलेंडर की देश में कमी, एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो, बना दिया वीआईपी
LPG सिलेंडर को समीरा रेड्डी ने बनाया वीआईपी
नई दिल्ली:

इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर भारत में देखने को मिल रहा है, जहां घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ लोग 28 दिन में एक सिलेंडर की बुकिंग ही कर पा रहे हैं. ऐसे में कई जगहों पर लोगों को घरेलू सिलेंडर के लिए लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है लेकिन इसी बीच 'मैंने दिल तुझको दिया' की अभिनेत्री समीरा रेड्डी ने ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसमें सिलेंडर को वीआईपी गेस्ट की तरह ट्रीट किया जा रहा है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर फैंस भी रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. 

LPG की कमी के बीच समीरा रेड्डी ने शेयर किया फनी वीडियो

देश में एलपीजी सिलेंडर को लेकर बनी स्थिति के बीच समीरा रेड्डी ने ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देखने के बाद हंसी आना तय है लेकिन यह देश के हालात पर तंज भी है. अभिनेत्री द्वारा शेयर किए गए वीडियो में एलपीजी सिलेंडर का स्वागत रेड कार्पेट पर किया जा रहा है और उसे ताज भी पहना रखा है. अभिनेत्री सिलेंडर की आवभगत में चाय भी पेश करती हैं और गुलाब से उसका स्वागत करती है. वीडियो देखकर साफ है कि अभिनेत्री भी काफी समय से घर में घरेलू सिलेंडर का इंतजार कर रही थी लेकिन अब जाकर उनके घर एलपीजी का आगमन हुआ है. 

ये भी पढ़ें- समीरा रेड्डी का खुलासा- मुझे गोरा दिखाने के लिए गलत मेकअप करते थे, शरीर पर भी लगाते थे एक्सट्रा मेकअप...

लोगों ने LPG का नया फुल फॉर्म किया ईजाद

अभिनेत्री के फनी वीडियो को फैंस भी पसंद कर रहे हैं और उनका कहना है कि कैसे-कैसे दिन देखने को मिल रहे हैं. इतना ही नहीं, यूजर्स ने एलपीजी का नया फुल फॉर्म भी ईजाद कर लिया है, जो है 'वेरी इम्पोर्टेंड पेट्रोलियम'. वीडियो भले ही मजाक के अंदाज में बनाया गया है लेकिन यह पूरे देश में चल रहे हालात को दिखाता है. 

देश में LPG की हुई कमी

केंद्र सरकार का कहना है कि देश में एलपीजी गैस की किल्लत नहीं है लेकिन कमर्शियल सिलेंडर के बैन के बाद से कई राज्यों में पैनिक की स्थिति है. गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद कई राज्यों में लोगों को गैस एजेंसी के बाहर लंबी लाइनों में लगते हुए देखा जा रहा है. गैस की बुकिंग की अवधि को भी बढ़ा दिया गया है. अब 28 दिनों की अवधि में एक ही घरेलू सिलेंडर की बुकिंग की जा सकती है. 

ये भी पढ़ें- शुगर है और खाना चाहते हैं मीठा? समीरा रेड्डी की रेसिपी से बना लें ये हेल्दी कुकीज, पूरी होगी विटामिन-फाइबर की कमी

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
LPG, LPG  cylinder, Sameera Reddy, Sameera Reddy Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com