- सलमान खान फिल्म की कहानी पर कर रहे हैं काम
- एक्टर लॉकडाउन में लिख रहे हैं स्क्रिप्ट
- साल के अंत तक पूरी हो जाएगी स्क्रिप्ट
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों लॉकडाउन के कारण अपने पनवेल स्थित फार्महाउस पर रह रहे हैं. उनके साथ फार्महाउस पर उनकी बहन अर्पिता, एक्टर आयुष शर्मा, एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस (Jacqueline Fernandez) और यूलिया वंतुर भी रह रही हैं. वहीं, सलमान खान लॉकडाउन (Lockdown) में भी लगातार लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं. कभी अपने गानों से तो कभी वीडियो शेयर करके. वहीं, अब हाल ही में खबरें आ रही हैं कि क्वारंटीन में सलमान खान किसी लव स्टोरी पर काम कर रहे हैं. दरअसल, मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर सलमान खान एक यंग कपल की लव स्टोरी पर काम कर रहे हैं, जो उनके दिमाग में बहुत पहले से थी.
खबर के मुताबिक सोर्स ने खुलासा करते हुए कहा, "सलमान खान (Salman Khan) अकसर एक लाइन के कॉन्सेप्ट के साथ आते हैं. कहानी कहने में उनकी गहरी रुचि लेखक-पिता सलीम खान से आई है. उनके मन में एक युवा जोड़े के बारे में एक प्रेम कहानी लंबे समय से थी." सोर्स ने आगे कहा, "लॉकडाउन (Lockdown) के कारण उन्हें अपने आइडिया पर विचार करने का मौका मिल गया. सलमान खान पहला ड्राफ्ट बनाने के लिए लगातार उसे कुछ घंटे दे रहे हैं."
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
उन्होंने आगे कहा, "और उम्मीद है कि साल के अंत तक स्क्रिप्ट तैयार हो जाएगी." बता दें, लॉकडाउन में सलमान खान (Salman Khan) ने अपने तीन गाने रिलीज किए, जिसमें 'प्यार करोना (Pyar Karona)', जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) के साथ एक्टर का सॉन्ग 'तेरे बिना' और ईद पर एक्टर ने 'भाई-भाई (Bhai Bhai)' सॉन्ग रिलीज हुआ था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं