विज्ञापन
This Article is From Jul 13, 2019

सलमान खान ने रचाई शादी! इस बॉलीवुड एक्ट्रेस को पहनाई वरमाला, Video देख आप भी खुशी से नाच उठेंगे

सलमान खान (Salman Khan) ने नीले रंग की शेरवानी पहनी है. वहीं, उनकी 'दुल्हन' लाल रंग की साड़ी और बालों में गजरा लगाए दिख रही हैं. दोनों एक-दूसरे के गले में वरमाला पहनाते हुए नज़र आ रहे हैं.

Also Read in
सलमान खान ने रचाई शादी! इस बॉलीवुड एक्ट्रेस को पहनाई वरमाला, Video देख आप भी खुशी से नाच उठेंगे
सलमान खान ने रचाई शादी!
  • सलमान खान ने रचाई शादी!
  • इस बॉलीवुड एक्ट्रेस को पहनाई वरमाला
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) ने रचाई शादी! सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सलमान खान शादी करते हुए नज़र आ रहे हैं. जी हां, उनके फैन्स के बीच हमेशा ही उनकी शादी हॉट टॉपिक रही है. बिग बॉस शो (Bigg Boss 13) हो या सलमान की फिल्मों का प्रमोशन, 'भाईजान' की शादी का सवाल हर किसी की जबान पर रहता है. लेकिन अब उनके फैन्स को और इंतज़ार करने की जरुरत नहीं. क्योंकि इस वीडियो को देखकर लग रहा है कि अब वाकई में सलमान खान ने शादी कर ली है.

जॉन सीना ने शेयर किया शिल्पा शेट्टी का मीम, Photo देख एक्ट्रेस ने दे डाला यह जवाब

आपको जानकर हैरानी होगी कि वो किसी और से नहीं बल्कि इस वीडियो में बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ (katrina kaif) के गले में वरमाला डालते हुए नज़र आ रहे हैं. सलमान खान (Salman Khan) ने नीले रंग की शेरवानी पहनी है. वहीं, कटरीना कैफ लाल रंग की साड़ी और बालों में गजरा लगाए दिख रही हैं. दोनों एक-दूसरे के गले में वरमाला पहनाते हुए नज़र आ रहे हैं. शादी में शामिल हुए लोग दोनों पर फूल बरसा रहे हैं और तालियों से जश्न मना रहे हैं. आप खुद ही देखिए ये वायरल वीडियो...


आपको बता दें, ये वीडियो सलमान खान (Salman Khan) और कटरीना कैफ (katrina kaif) की हाल ही में आई सुपरहिट फिल्म 'भारत' (Bharat) का एक सीन है, जहां सलमान कटरीना से शादी करते हुए दिख रहे हैं. इस वीडियो को ध्यान से देखने पर आप पाएंगे कि सलमान खान और कटरीना कैफ दोनों ही बुढ़ापे के किरदार में नज़र आ रहे हैं. दोनों ने ही चश्मा पहना हुआ है, यही नहीं 'भारत' का किरदार निभा रहे सलमान की दाढ़ी भी सफेद दिख रही है. 

कथित धोखाधड़ी के मामले में Sonakshi Sinha से पूछताछ के लिए घर पहुंची पुलिस

इस ऑनस्क्रीन शादी के बाद अब जल्द ही आप सलमान खान को सुपरहिट रिएलिटी शो बिग बॉस 13 को होस्ट करते हुए देखेंगे, जो कि 29 सितंबर से शुरू हो रहा है. वहीं कटरीना कैफ साल 2020 में आने वाली फिल्म सूर्यवंशी (Sooryavanshi) में नज़र आएंगी. इस फिल्म में उनके साथ मिस्टर खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) नज़र आएंगे.

..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

VIDEO: सलमान खान से फिर पूछा गया शादी का सवाल तो मिला यह जवाब...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Salman Khan Wedding, Bigg Boss 13, Katrina Kaif
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com