बॉलीवुड के टाइगर यानी सलमान खान का आज 59 की उम्र में भी कुंवारे हैं और उनके फैंस को आज भी उनकी शादी की आस है, जो लगभग एक्टर खत्म कर चुके हैं. सलमान का फिल्मी करियर के दौरान ऐश्वर्या राय से पहले और उनके बाद कई एक्ट्रेस संग नाम जरूर जुड़ा, लेकिन बात शादी तक नहीं पहुंच पाई. एक दफा तो सलमान की शादी के कार्ड तक छप गए थे, फिर भी वह घोड़ी नहीं चढ़ पाए. लेकिन आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि सलमान की लिस्ट में एक नाम सदाबहार ब्यूटी रेखा का नाम भी शामिल है. इस वीडियो में आप इस मजेदार किस्से को जानने के बाद खूब ठहाके लगाने वाले हैं.
रेखा का पीछा करते थे सलमान खान
यह वीडियो साल 2014 का है, जब सलमान खान के मोस्ट पॉपुलर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 8 में रेखा बतौर गेस्ट पहुंची थीं. इस दौरान रेखा ने एक्टर की पोल खोली और कहा कि उस वक्त उन्हें लाइन मारते थे, जब वह तकरीबन 6 या 7 साल के थे. रेखा ने वीडियो में सलमान से पूछा, 'आप मुझे बताइए आप मुझे पहली बार कहां मिले थे? इस पर सलमान ने अपनी शरारत को दबाने के लिए हंसते हुए कहा, 'जब मैं जवान हो गया था और टीनेजर था'. इसके बाद रेखा ने कहा, 'बस आपको वो ही याद है?, तो भाईजान बोले- जी जी. इसके बाद रेखा कहती है, 'चलो मैं बताती हूं, मैं मॉर्निंग वॉक पर जाया करती थी और यह 6 या 7 साल के थे और मेरे पीछे-पीछे साइकिल से आया करते थे, इनको मालूम ही नहीं था कि इनको मुझसे उसी वक्त इश्क हो गया था, यह सच है, क्योंकि इन्होंने कहा था मैं बड़ा होकर इस लड़की से शादी करूंगा'.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
लोगों ने किया मजेदार कमेंट्स
अब इस वीडियो पर लोगों के मजेदार रिएक्शन भी देख लेते हैं. इस पर एक यूजर लिखता है, तो आज पता चला सलमान खान आज तक कुंवारे क्यों हैं? दूसरा यूजर लिखता है, लेकिन दोनों की शादी हो जाती तो साथ में अच्छे लगते, जैसे अभी दिख रहे हैं'. तीसरा यूजर लिखता है, दोनों की मोहब्बत (अमिताभ-ऐश्वर्या) एक ही घर में है'. अब लोग ऐसे ही कमेंट्स कर दोनों स्टार पर प्यार लुटा रहे हैं. बता दें, रेखा अपने पति को खोने के बाद भी मांग भरती हैं और वहीं सलमान खान आजतक कुंवारे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं