विज्ञापन
This Article is From Dec 10, 2020

Salman Khan ने शुरू की Antim की शूटिंग, पगड़ी बांधे यूं जबरदस्त अंदाज में आए नजर- देखें Video

Antim First Look: सलमान खान सिर पर पगड़ी बांधे एक सिख व्यक्ति के किरदार में दिखाई दे रहे हैं, जिसमें उनका अंदाज वाकई देखने लायक है.

Salman Khan ने शुरू की Antim की शूटिंग, पगड़ी बांधे यूं जबरदस्त अंदाज में आए नजर- देखें Video
Antim First Look: सलमान खान (Salman Khan) ने शुरू की फिल्म अंतिम की शूटिंग
  • सलमान खान ने शुरू की फिल्म 'अंतिम' की शूटिंग
  • सिख व्यक्ति के किरदार में दिखा एक्टर का जबरदस्त अंदाज
  • सलमान खान का वीडियो खूब हो रहा है वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान (Salman Khan) अपनी फिल्म से एक बार फिर से धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. हाल ही में सलमान खान ने फिल्म 'अंतिम' (Antim: The Last Truth) की शूटिंग शुरू की है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया था, जिसे बाद में सलमान खान फिल्म्स के इंस्टाग्राम एकाउंट से भी रिपोस्ट किया गया. वीडियो में सलमान खान सिर पर पगड़ी बांधे एक सिख व्यक्ति के किरदार में दिखाई दे रहे हैं, जिसमें उनका अंदाज वाकई देखने लायक है. 

सलमान खान (Salman Khan) अपने इस वीडियो में ब्लू टी-शर्ट, ग्रे पैंट, हाथ में कड़ा और सिर पर पगड़ी बांधे हुए नजर आ रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान फिल्म अंतिम द फाइनल ट्रुथ में एक सिक्ख पुलिस का किरदार अदा करेंगे. उनके इस वीडियो को लेकर फैंस भी उनकी तारीफें करते हुए नहीं थक रहे हैं. खास बात तो यह है कि इस वीडियो को अब तक 87 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं, दूसरी और आयुष शर्मा ने सलमान खान के इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "अंतिम की शुरुआत हो चुकी है." 

सलमान खान (Salman Khan) के वीडियो पर कमेंट करते हुए बॉलीवुड एक्टर वरुण शर्मा ने लिखा, "पाजी ऑल द बेस्ट..." बता दें कि फिल्म अंतिम को महेश मांजरेकर डायरेक्ट करेंगे. इस फिल्म में जहां आयुष शर्मा एक गैंग्स्टर का किरदार निभाएंगे तो वहीं सलमान खान कॉप की भूमिका में नजर आएंगे. सलमान खान से जुड़े सूत्र ने इस फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि सलमान खान फिल्म में एक सिख कॉप की भूमिका अदा करेंगे, जो अपने क्षेत्र में सभी गैंग वॉर्स और माफिया गतिविधियों को खत्म करने के मिशन पर है. उनके सेट पर इतनी कड़ी सुरक्षा थी, जिससे उनका लुक न लीक हो जाए. सलमान खान इस लुक के जरिए अपने फैंस को सरप्राइज देना चाहते थे.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Salman Khan Video, Antim, Antim First Look, Salman Khan Starts Antim Shooting, Salman Khan Antim First Look
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com