15 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया हीरिए...
- 15 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया हीरिए...
- सलमान और जैकलीन की जबरदस्त केमिस्ट्री हिट
- बिहाइंड-द-सीन में सलमान को मैच कर पाना, जैकलीन के लिए मुश्किल
नई दिल्ली:
सुपरस्टार सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों फिल्म 'रेस 3' को लेकर चर्चा में बने हुए है. फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से वाहवाही मिली, जबकि इसका पहला सॉन्ग हीरिए... ने यू-ट्यूब पर तहलका मचा रखा है. यह पार्टी नंबर यू-ट्यूब पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रहा है और इसे अब तक 15 मिलियन (1 करोड़ 50 लाख) से ज्यादा बार देखा जा चुका है. हीरिए... एक पार्टी नंबर है, जिसमें जैकलीन अपनी कातिलाना अदाएं दिखा रही हैं. उनकी और सलमान की डांस कैमिस्ट्री भी काबिले-तारीफ है. इसमें सलमान और जैकलीन की एनर्जी साफ देखी जा सकती है.
Race 3 का ट्रेलर नहीं ये गाना कर रहा YouTube पर ट्रेंड, 2 दिन में मिले 89 लाख व्यूज
हीरिए... का एक बिहाइंड-द-सीन वीडियो सामने आया है, जिसमें सलमान खान तो मदमस्त होकर डांस कर रहे हैं. लेकिन उनकी एनर्जी के साथ मैच कर पाना जैकलीन के लिए मुश्किल साबित हो रहा है. वीडियो में सलमान जमकर थिरक रहे हैं, जबकि जैकलीन बीच में रूक जाती हैं.
देखें वीडियो...
बता दें, रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी 'रेस 3' इस फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म है. इसमें सलमान-जैकलीन के अलावा बॉबी देओल, डेजी शाह, सकीब सलीम अहम किरदार में दिखेंगे.
देखें, हीरिए... सॉन्ग का वीडियो...
सलमान खान ने मुंह में पल्लू दबाकर किया डांस, ताली बजाने लगी ये एक्ट्रेस; देखें Video
किक' की सफलता के बाद, सलमान खान और जैकलीन की ब्लॉकबस्टर जोड़ी दूसरी बार एक्शन थ्रिलर में एक साथ नज़र आने वाली है. सलमान खान फिल्म्स और रमेश तौरानी द्वारा निर्मित इस फिल्म को टिप्स फिल्म्स के बैनर तहत बनाया गया है. सलमान खान की 'रेस 3' ईद यानी 15 जून को रिलीज होगी.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

भीड़ से बेखबर मस्ती में यूं डांस करती रहीं जैकलीन फर्नांडिस, 12 लाख बार देखा गया Video
बता दें, रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी 'रेस 3' इस फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म है. इसमें सलमान-जैकलीन के अलावा बॉबी देओल, डेजी शाह, सकीब सलीम अहम किरदार में दिखेंगे.
देखें, हीरिए... सॉन्ग का वीडियो...
सलमान खान ने मुंह में पल्लू दबाकर किया डांस, ताली बजाने लगी ये एक्ट्रेस; देखें Video
किक' की सफलता के बाद, सलमान खान और जैकलीन की ब्लॉकबस्टर जोड़ी दूसरी बार एक्शन थ्रिलर में एक साथ नज़र आने वाली है. सलमान खान फिल्म्स और रमेश तौरानी द्वारा निर्मित इस फिल्म को टिप्स फिल्म्स के बैनर तहत बनाया गया है. सलमान खान की 'रेस 3' ईद यानी 15 जून को रिलीज होगी.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Salman Khan, Race 3, Jacqueline Fernandez