विज्ञापन
This Article is From May 29, 2018

सलमान खान के सामने उड़ा Race 3 का मजाक, भाईजान का आया ऐसा रिएक्शन

सोशल मीडिया पर सलमान खान की आगामी फिल्म 'रेस-3' के ट्रेलर का स्पूफ सामने आया है, जिसे देखने के बाद सलमान लोट-पोट होकर हंसने लगे.

सलमान खान के सामने उड़ा Race 3 का मजाक, भाईजान का आया ऐसा रिएक्शन
'10 का दम' के लॉन्च में सलमान खान
  • 'दस का दम' की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान खान
  • 'रेस-3' का स्पूफ देख लोटपोट हुए सुपरस्टार
  • 15 जून को ईद के मौके पर रिलीज होगी Race 3
नई दिल्ली: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों फिल्म 'रेस-3' का प्रमोशन जोर-शोर से कर रहे हैं जो ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है. इसी बीच वह अपने टीवी शो 'दस का दम' में भी व्यस्त हैं. सोमवार को अभिनेता ने 'दस का दम' की प्रेस कॉन्फ्रेंस अटेंड की, साथ ही पत्रकारों से खास बातचीत भी की. 'रेस 3' के ट्रेलर को अब तक 33 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. साथ ही फिल्म में डेजी शाह के डायलॉग- "ऑर बिजनेस इज ऑर बिजनेस, नन ऑफ यूअर बिजनेस" का सोशल मीडिया पर जमकर मजाक बन रही है. इसी बीच कुछ लोगों ने मिलकर 'रेस-3' के ट्रेलर का स्पूफ बनाया है, जिसके देखने के बाद सलमान खान लोटपोट होकर हंसने लगे.

सलमान खान के डॉगी ने 'सेल्फिश' गाने के साथ किया कुछ ऐसा, फोटो हुई वायरल
 
क्यूट बच्चे ने सलमान की एक्ट्रेस को गले लगाने से किया इनकार, भाईजान ने कर दिया ये जबरदस्त काम

यू-ट्यूब पर ओए टीवी नामक चैनल ने इसका वीडियो 26 मई को पोस्ट किया, जिसे अब तक 4 लाख 75 हजार से ज्यादा बार देखा गया है. जब इस वीडियो को 'दस का दम' की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सलमान खान को दिखाया गया, तो भाईजान का हाल हंसते-हंसते बेहाल हो गया.

देखें, 'रेस 3' के ट्रेलर का स्पूफ...


इस डायलॉग की वजह से फंसीं सलमान खान की हीरोइन, 11 Trolls पढ़कर रोक न पाएंगे हंसी!

'किक' की सफलता के बाद, सलमान खान और जैकलीन की ब्लॉकबस्टर जोड़ी दूसरी बार एक्शन थ्रिलर में एक साथ नज़र आने वाली है. फिल्म में सुपरस्टार सलमान खान, जैकलीन फर्नांडिज, अनिल कपूर, डेजी शाह, बॉबी देओल और साकिब सलीम जैसे कलाकार शामिल हैं. सलमान खान फिल्म्स और रमेश तौरानी द्वारा निर्मित इस फिल्म को टिप्स फिल्म्स के बैनर तहत बनाया गया है. 'रेस 3' को रेमो डीसूजा ने डायरेक्ट किया है. सलमान खान की 'रेस 3' ईद यानी 15 जून को रिलीज होगी.

VIDEO: 'दस का दम' की लांचिंग के मौके पर सलमान खान ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Dus Ka Dum, Race 3
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com