बिग बॉस 18 का प्रीमियर हो चुका है, जिसके बाद फैंस लेटेस्ट एपिसोड का बेसब्री से इंतजार करते हुए नजर आ रहे हैं. लेकिन ग्रैंड प्रीमियर की चर्चा अभी भी बनी हुई है क्योंकि इस बार एआई का ट्विस्ट शो में देखने को मिला. दरअसल, एक सेगमेंट में सलमान खान अपने जवान और बुढ़ापे वाले एआई वर्जन के सामने खड़े नजर आए. वहीं जवान वर्जन से बाद करते हुए सलमान खान ने खुलासा किया कि उन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म मैंने प्यार किया के बाद लगभग 8 महीने तक कोई फिल्म साइन नहीं की थी.
शो में सलमान खान के जवान वर्जन कहते हैं कि मैंने प्यार किया के बाद आठ महीने तक उन्होंने एक भी फिल्म नहीं की. इसके बाद वह होस्ट सलमान खान से कहा कि उन्हें अपने करियर में क्या करना चाहिए. इसके बाद एक्टर कहते हैं, पत्थर के फूल और साजन अच्छी फिल्में थीं. उन्हें ऐसी करनी चाहिए. आगे वह कहते हैं सूर्यवंशी और लव ठीक ठाक फिल्में थीं, जो फ्लॉप हो गईं. वहीं वह यह भी कहते हैं, लेकिन मुझे पता है तू करेगा दोस्ती यारी में.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि सलमान खान की मैंने प्यार किया 1989 में रिलीज हुई थी, जो कि एक म्यूजिकल फिल्म थी. इसे सूरज बड़जात्या ने डायरेक्ट किया था और उनकी हीरोईन भाग्यश्री थीं. वहीं यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी. इसके बाद 1990 में उनकी बाघी, सनम बेवफा और पत्थर के फूल फिल्म रिलीज हुई थी. जबकि मैंने प्यार किया से पहले वह बीवी हो तो ऐसी में कैमियो करते हुए नजर आए थे.
बिग बॉस 18 की बात करें तो 6 अक्टूबर को शो का प्रीमियर हो चुका है, जिसके चलते विवियन डिसेना से लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शिरोड़कर शो का हिस्सा बनते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं कलर्स टीवी और जियो सिनेमा पर शो के लेटेस्ट एपिसोड फैंस को देखने के लिए मिलेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं