विज्ञापन
This Article is From Dec 20, 2020

सलमान खान का क्रिसमस से पहले अरबाज और सोहेल संग थ्रोबैक Video हुआ वायरल, यूं मस्ती में डांस करते आए नजर

सलमान खान (Salman Khan) अपने दोनों भाइयों अरबाज खान (Arbaaz Khan) और सोहेल खान (Sohail Khan) के साथ क्रिसमस पार्टी में डांस करते नजर आ रहे हैं.

सलमान खान का क्रिसमस से पहले अरबाज और सोहेल संग थ्रोबैक Video हुआ वायरल, यूं मस्ती में डांस करते आए नजर
सलमान खान (Salman Khan) का वीडियो हुआ वायरल
  • सलमान खान का वीडियो हुआ वायरल
  • एक्टर दोनों भाइयों के साथ डांस करते आए नजर
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) यूं तो फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म 'अंतिम' की शूटिंग में व्यस्त हैं. वहीं, इसी बीच सलमान खान का हाल ही में एक थ्रोबैक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सलमान खान अपने दोनों भाइयों अरबाज खान (Arbaaz Khan) और सोहेल खान (Sohail Khan) के साथ क्रिसमस पार्टी में डांस करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान अपने दोनों भाइयों के साथ किस तरह से स्टेज पर डांस कर रहे हैं.  

सलमान खान (Salman Khan) अपने भाइयों के साथ अंग्रेजी गाने पर डांस कर रहे हैं. एक्टर के इस वीडियो को वूम्प्ला के इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है. एक्टर के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. सलमान खान के हर वीडियो की तरह यह भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है. 


सलमान खान (Salman Khan) की इस फिल्म को महेश मांजरेकर डायरेक्ट करेंगे. इस फिल्म में जहां आयुष शर्मा एक गैंग्स्टर का किरदार निभाएंगे तो वहीं सलमान खान कॉप की भूमिका में नजर आएंगे. सलमान खान इन दिनों वह बिग बॉस 14 को भी होस्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं. बिग बॉस 14 में भी होस्टिंग के दौरान सलमान खान का स्टाइल और अंदाज वाकई देखने लायक होता है. सलमान खान की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में सलमान खान के साथ एक्ट्रेस दिशा पटानी और एक्टर रणदीप हुड्डा मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे. सलमान खान इसके अलावा कभी ईद कभी दिवाली में भी मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे.


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Salman Khan Video, Salman Khan Video Viral, Salman Khan Instagram, Salman Khan Throwback Video, Arbaaz Khan, Sohail Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com