- सलमान खान का वीडियो हुआ वायरल
- भाईजान को बच्चे ने यूं किया इम्प्रेस
- सलमान खान के बर्थडे का है वीडियो
सलमान खान (Salman Khan) का 53वां जन्मदिन बहुत ही धमाकेदार अंदाज से मनाया गया है. सलमान खान का जन्मदिन 27 दिसंबर को था. सलमान खान के जन्मदिन (Salman Khan Birthday) की पार्टी में जहां उनके बॉलीवुड के करीबी दोस्त और फैमिली मेंबर नजर आए, वहीं भाईजान का भी एकदम अनोखा अंदाज नजर आया है. सलमान खान (Salman Khan) का सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) के साथ एकदम मस्त अंदाज में डांस तो खूब वायरल भी हुआ. लेकिन सलमान खान (Salman Khan) के जन्मदिन की पार्टी का एक वीडियो खूब वायरल (Viral Video) हो रहा है जिसमें एक बच्चा बॉलीवुड के सुल्तान को इम्प्रेस करने की कोशिश कर रहा है और बहुत ही शिद्दत के साथ डांस दिखा रहा है. बेशक डांस स्टेप्स सही नहीं जा रहे हैं लेकिन बच्चा डांस करने से रुक ही नहीं रहा है और सलमान खान (Salman Khan) हैं कि हंसे ही जा रहे हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सलमान खान (Salman Khan) के बर्थडे सेलिब्रेशन के कई वीडियो सामने आए हैं, और ये वीडियो भी कुछ कम कमाल नहीं है. इसमें सलमान खान खड़े हुए नजर आ रहे हैं, और एक कोरियोग्राफर उन्हें जोर का डांस दिखाता है. इसे देखकर वहीं एक खड़ा एक बच्चा खुद को रोक नहीं पाता और सलमान खान को इम्प्रेस करने के चक्कर में डांस करने लगता है. लेकिन उसका एक भी स्टेप सही नहीं पड़ता, और सलमान खान उसके डांस का अंदाज देख हंस-हंसकर लोट-पोट हो जाते हैं. वाकई ये डांस बहुत ही कमाल है और बच्चे का जज्बा देखने वाला है. डांस गलत होने के बावजूद भी वह रुकता नहीं है और डांस फ्लोर पर कायम रहता है.
तैमूर अली खान और अबराम खान के Cute अंदाज हुए वायरल, Photo देख कहेंगे Wow!
सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों टेलीविजन पर 'बिग बॉस 12 (Bigg Boss 12)' को होस्ट कर रहे हैं और इस संडे को 'बिग बॉस 12' का ये सीजन खत्म हो जाएगा. वैसे सलमान खान की अगली फिल्म ईद 2019 पर है. ईद पर सलमान खान अली अब्बास जफर की 'भारत' में नजर आएंगे.
2.0 Box Office Collection Day 29: रजनीकांत की 'Robot 2.0' 700 करोड़ के पार, बना डाला ये रिकॉर्ड
2018 में सलमान खान की 'रेस 3' रिलीज हुई थी. बेशक फिल्म ने काफई कमाई की थी, लेकिन इसे न तो क्रिटिक्स का प्यार ही मिला और न ही दर्शकों का दुलार भी. इस साल तो तीनों ही सुपरस्टार सलमान खान, आमिर खान और शाहरुख खान की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर करिश्मा दिखाने में सफल नहीं रही हैं.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं